डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा एक्शन… बोले- घटिया निर्माण पर चलेगा बुलडोजर, सड़क के पैच वर्क के दिए जांच के निर्देश; कहा- गुणवत्ता की अनदेखी बर्दाश्त नहीं करेंगे

            कबीरधाम: छत्तीसगढ़ के नव नियुक्त उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के शपथ लेने के तत्काल बाद कबीरधाम जिले में सड़क निर्माण एजेंसी पर पहली बड़ी कार्रवाई की गई है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सोशल मीडिया पर चल रहे सड़क पैच वर्क के गुणवत्ताहीन कार्यों को संज्ञान में लिया है।

            उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जिले के सहसपुर-लोहारा से रेंगाखार के बीच पैच रिपेयरिंग के काम की जांच के निर्देश दिए हैं। दरअसल, इस मार्ग पर पक्की सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन निर्माण के महज 2 दिन बाद ही सड़क उखड़ गई। शर्मा ने कहा कि गलत काम करने वालों के खिलाफ अब बुलडोजर चलेगा।

            कबीरधाम जिले में सड़क निर्माण एजेंसी पर पहली बड़ी कार्रवाई की गई है।

            कबीरधाम जिले में सड़क निर्माण एजेंसी पर पहली बड़ी कार्रवाई की गई है।

            गलत काम करने वालों के खिलाफ बुलडोजर चलेगा

            उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर विभाग के अधिकारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सड़क की जांच की और इसे अमान्य घोषित कर फिर से सड़क निर्माण कार्य कराने के लिए ठेकेदार को आदेशित किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ में सुशासन का राज चलेगा और गलत काम करने वालों के खिलाफ बुलडोजर चलेगा।

            कवर्धा विधानसभा सीट से विधायक और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा अधिकारियों के साथ।

            कवर्धा विधानसभा सीट से विधायक और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा अधिकारियों के साथ।

            गुणवत्ताहीन निर्माण पर बरती जा रही सख्ती

            डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण होने चाहिए। लोकहित में हो रहे सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


                          Hot this week

                          रायपुर : महिला आयोग की जनसुनवाई में 30 प्रकरणों पर हुई सुनवाई, 10 नस्तीबद्ध

                          अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने संवेदनशील मामलों में संबंधित...

                          रायपुर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

                          वर्चुअल बैठक में जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ...

                          Related Articles

                          Popular Categories