CG: चाकू की नोक पर लूटपाट… हॉस्पिटल के पास सरेआम वारदात को दिया अंजाम, आरोपी पैसे का पी गए शराब

            जांजगीर चांपा: जिले में मूंगफली बेचने वाले से चाकू की नोक पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना को दो आरोपी दुर्गेश नेताम और अरुण श्रीवास ने अंजाम दिया है, जिसे पुलिस ने शिकायत के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

            थाना प्रभारी अशोक वैष्णव ने बताया कि पीड़ित सम्मेलाल उम्र 40 वर्ष ने सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मिश्रा हॉस्पिटल के पास टेला में मूंगफली बेच रहा था। उसी समय दो लोग मोटर साइकिल में आए और अपने पास रखे चाकू को दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। जेब में रखे 3 हजार 180 रुपए और मोबाइल को लूट कर भाग निकले।

            दोनो आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया

            लूट की घटना के बाद दोनों आरोपियों की पहचान दुर्गेश नेताम और अरुण श्रीवास के रूप में की गई, जोकि जांजगीर के घोडतला पारा और भीमापारा के रहने वाले हैं। सूचना मिली की दोनों आरोपी अपने अपने घर में हैं।

            पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।

            पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।

            शराब पीकर पैसे को खत्म किए

            पुलिस टीम दोनों आरोपियों के घर पहुंची और घेराबंदी कर पकड़ा। सिटी कोतवाली लाकर लूटपाट के संबंध में दोनों आरोपी दुर्गेश और अरुण से पूछताछ की गई, जिसमें घटना को अंजाम देने बताया। लूट किए गए 3180 रु में से 1680 रु को शराब पीने और अन्य जगहों में खर्च करना बताया। बाकी 1500 रु और मोबाइल को बांट लेना बताया गया।

            लूटे पैसे और मोबाइल को पुलिस ने किया बरामद

            वहीं दोनों आरोपियों के द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम देने के लिए एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल, एक नाग चाकू, 1500 रु, मोबाइल फोन को आरोपियों के बताए गए जगह से बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों पर धारा 394,34 भादवि कायम कर गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories