BIG NEWS: तुर्किये में इजरायली PM नेतन्याहू समेत 35 लोगों पर केस, 4600 साल तक जेल की सजा की मांग

            अंकारा: तुर्किये में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू समेत 35 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह मामला गाजा जा रहे राहत मिशन पर कथित हमले से जुड़ा है।

            इस्तांबुल के मुख्य सरकारी वकील के दफ्तर ने आरोपपत्र दाखिल किया है, जिसमें सभी आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग की गई है। इसमें उम्रकैद के साथ 1,102 साल से लेकर 4,596 साल तक की अतिरिक्त सजा की मांग शामिल है।

            आरोपों में मानवता के खिलाफ अपराध, नरसंहार, गैरकानूनी हिरासत, यातना और लूट जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। यह मामला पिछले साल सितंबर में हुई एक घटना से जुड़ा है, जब सुमुद फ्लोटिला नाम का एक राहत मिशन गाजा की ओर जा रहा था। इन जहाजों में खाने-पीने का सामान, दवाइयां और दूसरी जरूरी मदद भेजी जा रही थी।

            जांच के मुताबिक, जब यह फ्लोटिला अंतरराष्ट्रीय समुद्र में था, तब इजराइली नौसेना ने इसे रोक लिया। आरोप है कि सैनिक जहाजों पर चढ़ गए, वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और जहाजों को आगे बढ़ने से रोक दिया।

            तुर्किये का कहना है कि यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ थी, क्योंकि यह घटना अंतरराष्ट्रीय पानी में हुई थी और जहाज राहत सामग्री लेकर जा रहे थे। इसी वजह से इस पूरे मामले को गंभीर अपराध मानते हुए केस दर्ज किया गया है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories