BIG NEWS: ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने भारत के विकास की तारीफ की, बोले- भारत को समझना हो तो ट्रेन से यात्रा करो

              कैनबरा: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भारत इस दशक में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है और यह पूरे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए एक बड़ा अवसर है।

              कैनबरा में संसद को संबोधित करते हुए अल्बनीज ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया सिर्फ प्रशांत महासागर का देश नहीं, बल्कि हिंद महासागर का भी देश है। इसलिए भारत के साथ रिश्ते ऑस्ट्रेलिया के लिए बेहद अहम हैं।

              उन्होंने 2022 में हुए आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते का भी जिक्र किया और कहा कि इससे दोनों देशों के व्यापारिक रिश्ते मजबूत हुए हैं। शिक्षा, संस्कृति और क्रिकेट ने भी दोनों देशों को और करीब लाया है।

              अल्बनीज ने बताया कि वह पहली बार 1991 में बैकपैकर के तौर पर भारत गए थे और अब तक प्रधानमंत्री बनने के बाद दो बार भारत का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि भारत को सही तरीके से समझना हो तो बस या ट्रेन से यात्रा करनी चाहिए।

              ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा कि वह जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी करने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि यह दूसरी बार होगा जब वह मोदी की मेजबानी करेंगे। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक मोदी जुलाई की शुरुआत में वहां का दौरा कर सकते हैं। मोदी आखिरी बार मई 2023 में ऑस्ट्रेलिया गए थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : किस्ताराम और सिंदूरगुड़ा में लगा सुशासन शिविर

                              महिला आयोग सदस्य सुश्री दीपिका सोरी ने बांटे प्रमाण...

                              रायपुर : बैगा अंचल कोटा पहुंचे प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

                              पीवीटीजी परिवारों तक हर योजना पहुंचाने अधिकारियों को सख्त...

                              रायपुर : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

                              अधिकारियों की बैठक लेकर काम में तेजी लाने के...

                              रायपुर : पीएम जनमन योजना से जनजातीय परिवार को मिला पक्के घर का सपना

                              प्रमुख सचिव बोरा ने हितग्राही मुन्नीबाई को सौंपी आवास...

                              Related Articles

                              Popular Categories