BIG NEWS: केन्या के गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल में भीषण आग, 16 छात्राओं की मौत, 73 घायल

              नैरोबी: केन्या के सेंट्रल इलाके में एक गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल में आग लगने सें 16 छात्राओं की मौत हो गई, जबकि 73 घायल हो गईं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह आग गुरुवार तड़के करीब 1 बजे गिलगिल इलाके के उतुमिशी गर्ल्स एकेडमी सीनियर स्कूल में लगी। हालांकि घटना की जानकारी दो घंटे बाद अधिकारियों को दी गई।

              केन्या रेड क्रॉस ने बताया कि राहत और बचाव टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। एंबुलेंस और रेस्क्यू वर्कर्स ने घायल छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया। आग लगने की वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है।

              लोकल पुलिस अधिकारियों ने बताया कि करीब 50 पुलिसकर्मी आसपास के इलाकों में उन छात्राओं की तलाश कर रहे हैं, जो आग लगने के बाद डरकर स्कूल से भाग गई थीं।

              केन्या में स्कूलों में आग लगने की घटनाएं पहले भी होती रही हैं। कई मामलों में बिजली की खराबी और आगजनी को वजह माना गया है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कुछ घटनाओं में छात्र खराब सुविधाओं और सख्त अनुशासन के विरोध में आग लगा देते हैं।

              2001 में मचाकोस काउंटी के एक स्कूल में लगी आग में 67 छात्रों की मौत हुई थी। वहीं 2017 में राजधानी नैरोबी के एक स्कूल में आग लगने से 10 छात्रों की जान गई थी। 2024 में भी मध्य केन्या के एक स्कूल में आग लगने से 21 छात्रों की मौत हो गई थी।


                              Hot this week

                              रायपुर : सीसी रोड, नाली और चबूतरा निर्माण के लिए 13.26 लाख मंजूर

                              उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद स्वीकृति...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक-2026

                              जोखिम आधारित बिजनेस परमिशन व्यवस्था लागू करने वाला देश...

                              Related Articles

                              Popular Categories