BIG NEWS: पाकिस्तानी PM के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद, दावा- अमेरिका ने शहबाज को जंग रोकने का पोस्ट भेजा, ड्राफ्ट मैसेज लिखे होने पर सवाल, यूजर बोले- ट्रम्प की गुलामी कर रहे PAK प्रधानमंत्री

              इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद हो गया है। इस पोस्ट में उन्होंने अमेरिका से ईरान पर हमला न करने की समय सीमा बढ़ाने की अपील की थी। पोस्ट की एडिट हिस्ट्री में ‘ड्राफ्ट- पाकिस्तानी PM का मैसेज’ दिखने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई दावे किए जा रहे हैं।

              लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह मैसेज पहले से ही तैयार किया गया था। कुछ यूजर्स का कहना है कि यह मैसेज व्हाइट हाउस के निर्देश पर लिखा गया लगता है। वहीं, कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि ट्रम्प पाकिस्तान की नीतियों को प्रभावित कर रहे हैं और यह पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की ओर से उनकी गुलामी करने जैसा है।

              हालांकि, पाकिस्तान का कहना है कि वह अमेरिका और ईरान के बीच सुलह कराने की कोशिश कर रहा है और खुद को मध्यस्थ के रूप में पेश कर रहा है।

              लोग अब अटकलें लगा रहे है कि यह पोस्ट पाकिस्तान के पीएम के लिए ट्रम्प ने लिखा होगा।

              लोग अब अटकलें लगा रहे है कि यह पोस्ट पाकिस्तान के पीएम के लिए ट्रम्प ने लिखा होगा।

              PM शहबाज ने 2 हफ्ते की डेडलाइन बढ़ाने की मांग की

              शहबाज शरीफ ने मंगलवार रात X पर मैसेज पोस्ट किया। इसमें उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प से अपील की थी कि वे ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की समय-सीमा (डेडलाइन) दो हफ्ते बढ़ा दें, ताकि बातचीत आगे बढ़ सके।

              शरीफ ने यह भी कहा कि पाकिस्तान ईमानदारी से ईरान से अपील करता है कि वह होर्मुज स्ट्रेट को दो हफ्ते के लिए खोल दे, ताकि इसे एक अच्छा कदम माना जा सके।

              इसके साथ ही शरीफ ने सभी लड़ाई में शामिल पक्षों से कहा कि वे हर जगह दो हफ्ते के लिए जंग रोक दे, ताकि बातचीत के जरिए इस जंग को पूरी तरह खत्म किया जा सके और क्षेत्र में लंबे समय तक शांति और स्थिरता लाई जा सके।

              ड्राफ्ट वाला विवाद कैसे शुरू हुआ

              असल विवाद तब शुरू हुआ जब शहबाज शरीफ के अकाउंट से जो पहला पोस्ट गया, उसमें ऊपर लिखा था- ‘ड्राफ्ट- पाकिस्तानी PM का मैसेज’

              यानी यह एक ड्राफ्ट मैसेज था, जो शायद पब्लिक के लिए नहीं था। थोड़ी ही देर में इस पोस्ट को एडिट कर दिया गया और ‘ड्राफ्ट’ शब्द हटा दिया गया, लेकिन बाकी पूरा मैसेज वैसा ही रखा गया। लेकिन तब तक सोशल मीडिया यूजर्स स्क्रीनशॉट ले चुके थे, जिससे यह मामला वायरल हो गया।

              पोस्ट की एडिट हिस्ट्री में ‘ड्राफ्ट- पाकिस्तानी PM का मैसेज’ लिखा हुआ है।

              पोस्ट की एडिट हिस्ट्री में ‘ड्राफ्ट- पाकिस्तानी PM का मैसेज’ लिखा हुआ है।

              दावा- अमेरिका या इजराइल ने ड्राफ्ट तैयार किया

              इस मामले में सबसे ज्यादा चर्चा इस बात पर हुई कि क्या यह मैसेज वास्तव में पाकिस्तान में तैयार हुआ था या कहीं बाहर से आया था। कुछ लोगों ने तो विदेशी दखल की बात भी कही, लेकिन अभी तक इन दावों की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

              ड्रॉप साइट के फाउंडर रयान ग्रिम ने फोर्ब्स से कहा कि यह मैसेज शायद शहबाज शरीफ ने खुद नहीं लिखा। उन्होंने कहा कि अगर यह मैसेज उनकी अपनी टीम ने लिखा होता, तो वे अपने प्रधानमंत्री के लिए ‘पाकिस्तान के प्रधानमंत्री’ जैसा शब्द इस्तेमाल नहीं करते। इससे ऐसा लगता है कि यह मैसेज शायद अमेरिका या इजराइल में तैयार किया गया हो सकता है।

              सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने सवाल उठाए

              कुछ यूजर्स ने कहा कि यह पोस्ट शायद गलती से ‘ड्राफ्ट’ सहित कॉपी-पेस्ट कर दिया गया। एक यूजर ने लिखा कि अगर पाकिस्तान का प्रधानमंत्री ठीक से ट्वीट भी नहीं कर सकता, तो देश कैसे चलाएगा।

              X पर एक यूजर ने लिखा- ‘शहबाज शरीफ ने ये सीधे-सीधे कॉपी-पेस्ट कर दिया।’

              X पर एक यूजर ने लिखा- ‘शहबाज शरीफ ने ये सीधे-सीधे कॉपी-पेस्ट कर दिया।’

              दूसरे ने लिखा कि ऐसा लग रहा है जैसे ट्रम्प ने जो मैसेज दिया, वही शहबाज शरीफ ने पोस्ट कर दिया। तीसरे ने कहा कि यह कोई बड़ी साजिश नहीं, बल्कि शर्मनाक लापरवाही है। फोर्ब्स ने इस मामले पर शहबाज शरीफ के ऑफिस से जवाब मांगा, लेकिन तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।


                              Hot this week

                              रायपुर : औषधीय पौधों की खेती से बढ़ रही समृद्धि

                              2.8 करोड़ पौधों ने बदली ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीररायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories