BIG News: 8 हजार रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार.. कृषि भूमि का नामांतरण खोलने के लिए मांगी रिश्वत, घर व अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी

            अजमेर: एसीबी ने मंगलवार को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते महिला पटवारी को गिरफ्तार किया है। पटवारी द्वारा परिवादी से उसकी कृषि भूमि का नामांतरण खोलने की एवज में रिश्वत मांगी गई थी। एसीबी की टीम महिला पटवारी के आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी कर रही है।

            अजमेर एसीबी के उप महानिरीक्षक समीर कुमार सिंह ने बताया कि एसीबी अजमेर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी कृषि भूमि का नामांतरण खोलने की एवज में खानपुरा की पटवारी दर्शना सबल द्वारा 8 हजार रुपए की रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। परिवादी से मिली शिकायत पर उप अधीक्षक राकेश वर्मा के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन कर मंगलवार को टीम ने ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया। चंद्रवरदाई निवासी पटवारी दर्शना सबल पत्नी अभिषेक तवर को परिवादी से 8 हजार की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

            आवास व अन्य ठिकानों पर तलाशी

            अजमेर एसीबी द्वारा महिला पटवारी दर्शना के आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी की जा रही है। एसीबी ने आरोपी महिला पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।


                          Hot this week

                          रायपुर : संत रविदास सम्मान हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित

                          रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, संस्कृति विभाग द्वारा...

                          रायपुर : कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुआ सफारी सत्र

                          वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में हुआ शुभारंभपर्यटक...

                          Related Articles

                          Popular Categories