Wednesday, February 25, 2026

              BIG NEWS: अमेरिका में भीषण बर्फबारी, तेज हवाओं के कारण 11 हजार फ्लाइट रद्द, 5 लाख घरों की बिजली गुल, 153 साल के इतिहास में पहली बार अखबार नहीं छप सका

              वॉशिंगटन डीसी: अमेरिका में भीषण तेज हवाओं और भारी बर्फबारी के कारण एयरपोर्ट पर रनवे बंद करने पड़े और कई जगह उड़ानों पर रोक लगानी पड़ी है। यहां रविवार से मंगलवार के बीच 11,055 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं।

              सिर्फ सोमवार को ही करीब 5,600 से 5,700 उड़ानें कैंसिल हुईं, जो देशभर की उड़ानों का लगभग 20% था। यह जानकारी फ्लाइट ट्रैकिंग कंपनी फ्लाइटअवेयर ने दी। नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक, रोड आइलैंड और मैसाचुसेट्स के कुछ हिस्सों में लगभग 37 इंच तक बर्फ गिरी।

              बर्फबारी की वजह से उत्तर-पूर्वी राज्यों में 6 लाख से ज्यादा घरों की बिजली चली गई। सोमवार शाम तक 5 लाख 19 हजार 232 घर और ऑफिस बिना बिजली के थे। भारी बर्फबारी के कारण द बोस्टन ग्लोब अपने 153 साल के इतिहास में पहली बार अखबार नहीं छाप सका क्योंकि कर्मचारी प्रिंटिंग प्रेस तक नहीं पहुंच पाए।

              बर्फबारी की 5 तस्वीरें…

              न्यूयॉर्क में बर्फीले तूफान के दौरान टाइम्स स्क्वायर से गुजरता एक व्यक्ति।

              न्यूयॉर्क में बर्फीले तूफान के दौरान स्ट्रीट पार करते पैदल यात्री। सड़क पूरी तरह बर्फ से ढक गई है।

              न्यूयॉर्क में बर्फीले तूफान के दौरान स्ट्रीट पार करते पैदल यात्री। सड़क पूरी तरह बर्फ से ढक गई है।

              न्यूयॉर्क में बर्फीले तूफान के दौरान बर्फ हटाता कर्मचारी।

              न्यूयॉर्क में बर्फीले तूफान के दौरान बर्फ हटाता कर्मचारी।

              बर्फीले तूफान के दौरान ड्राइवर पिक-अप ट्रक चलाते हुए। यहां विजिबिलिटी काफी कम हो गई है।

              बर्फीले तूफान के दौरान ड्राइवर पिक-अप ट्रक चलाते हुए। यहां विजिबिलिटी काफी कम हो गई है।

              न्यूयॉर्क सिटी में बर्फबारी के बीच सरकारी बस चलती हुई।

              न्यूयॉर्क सिटी में बर्फबारी के बीच सरकारी बस चलती हुई।

              बर्फबारी से कई राज्यों में इमरजेंसी घोषित

              न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में रविवार से सोमवार के बीच करीब 20 इंच बर्फ दर्ज की गई, जबकि लॉन्ग आइलैंड के इस्लिप इलाके में 22 इंच से ज्यादा बर्फ पड़ी। प्रोविडेंस, रोड आइलैंड में 32.8 इंच बर्फबारी हुई, जिसने 1978 के पुराने रिकॉर्ड 28.6 इंच को तोड़ दिया।

              हालात इतने खराब हो गए कि कई राज्यों में इमरजेंसी घोषित करनी पड़ी। न्यूयॉर्क सिटी में स्कूलों, सड़कों, पुलों और हाईवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। बाद में हालात सुधरने पर मेयर जोहरान ममदानी ने यह आदेश हटा लिया और कहा कि स्कूल मंगलवार को खुलेंगे।

              वहीं मैसाचुसेट्स की गवर्नर मॉरा हीली ने कुछ इलाकों में ट्रैवल बैन लागू किया और लोगों से घर में रहने की अपील की। रोड आइलैंड के गवर्नर डैन मैकी ने भी पूरे राज्य में ट्रैवल बैन लगा दिया। न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने भी पूरे राज्य में इमरजेंसी की घोषणा की और नेशनल गार्ड को अलर्ट पर रखा है।

              अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के ब्रुकलिन में तूफान के दौरान रिहायशी इमारतें बर्फ से ढक गईं।

              अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के ब्रुकलिन में तूफान के दौरान रिहायशी इमारतें बर्फ से ढक गईं।

              न्यूयॉर्क में ट्रेन सेवा भी सस्पेंड रही

              तूफान का असर सिर्फ सड़कों और हवाई सेवाओं तक सीमित नहीं रहा। न्यूयॉर्क और बोस्टन के बीच ट्रेन सेवा सोमवार रात तक सस्पेंड रही। थिएटर ब्रॉडवे के सभी शो रविवार शाम रद्द कर दिए गए।

              मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने कहा कि यह पिछले लगभग एक दशक का सबसे शक्तिशाली नॉरईस्टर तूफान है। कई इलाकों में प्रति घंटे 2 से 3 इंच तक बर्फ गिरने की चेतावनी दी गई है और हवा की रफ्तार कुछ जगह 110 मील प्रति घंटे तक पहुंच गई।

              नॉरईस्टर एक तरह का तेज तूफान होता है जो अमेरिका के पूर्वी तट पर आता है। इसे नॉरईस्टर इसलिए कहते हैं क्योंकि इसमें हवाएं आमतौर पर उत्तर-पूर्व (नॉर्थ-ईस्ट) दिशा से चलती हैं।

              गर्म और नम हवा मिलकर बनाती है यह तूफान

              अमेरिका के उत्तर-पूर्व में आने वाला यह विंटर स्टॉर्म इसलिए बनता है क्योंकि वहां मौसम की कुछ खास स्थितियां एकसाथ बन जाती हैं। सर्दियों में कनाडा की तरफ से बहुत ठंडी हवा नीचे की ओर आती है।

              उसी समय समुद्र की तरफ से हल्की गर्म और नम हवा ऊपर उठती है। जब ये दोनों आमने-सामने आती हैं तो मौसम अचानक बिगड़ जाता है और तेज बर्फीला तूफान बन जाता है।

              समुद्र भी इसमें बड़ी भूमिका निभाता है। अटलांटिक महासागर का पानी ठंड के मुकाबले थोड़ा गर्म रहता है। इससे हवा में नमी बढ़ती है। जब यह नमी ठंडी हवा से मिलती है तो भारी बर्फ गिरने लगती है।

              आसमान में तेज रफ्तार से चलने वाली हवाएं भी इस सिस्टम को और ताकत देती हैं। इन हवाओं को जेट स्ट्रीम कहते हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : बजट 2026-27 : छत्तीसगढ का बजट 2026-27 में GYAN और GATI को बढ़ाते हुए SANKALP पर बल दिया गया है।

                              S. समावेशी विकासA. अधोसंरचनाN. निवेशK. कुशल मानव संसाधनA.अंत्योदयL.लाइवलीहुडP.पॉलिसी से...

                              रायपुर : अकालू की जिंदगी आई बदलाव प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से

                              रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री आवास योजना का मुख्य...

                              Related Articles

                              Popular Categories