BIG NEWS: असम के लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता बिस्वा, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, सभी ने असमिया में शपथ ली; मोदी-शाह मौजूद रहे

          गुवाहाटी: हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के गवर्नर लक्ष्मण आचार्य ने गुवाहाटी के खानापारा वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई।

          हिमंता के अलावा 4 विधायकों भाजपा के रामेश्वर तेली, अजंता नेओम, AGP के अतुल बोरा, BPF के चरण बोरो ने मंत्री पद की शपथ ली है। इनमें दो बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से हैं।

          शपथ कार्यक्रम में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत बीजेपी-NDA शासित राज्यों के सीएम और कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। हिमंता का पूरा परिवार भी कार्यक्रम में मौजूद रहा।

          कार्यक्रम में मौजूद हिमंता सरमा की पत्नी रिनिकी, बेटा नंदिल और बेटी सुकन्या।

          कार्यक्रम में मौजूद हिमंता सरमा की पत्नी रिनिकी, बेटा नंदिल और बेटी सुकन्या।



                    Hot this week

                    Related Articles

                    Popular Categories