BIG NEWS: इंडोनेशिया का माउंट डुकोनो ज्वालामुखी फटा, 2 विदेशी नागरिकों समेत 3 ट्रैकर्स की मौत

            जकार्ता: इंडोनेशिया के नॉर्थ हलमहेरा इलाके में स्थित माउंट डुकोनो ज्वालामुखी में शुक्रवार सुबह विस्फोट हो गया। हादसे में 2 विदेशी नागरिकों समेत 3 ट्रैकर्स की मौत हो गई। सभी ट्रैकर्स प्रतिबंधित क्षेत्र में मौजूद थे।

            पुलिस के मुताबिक ज्वालामुखी फटने के समय कुल 20 ट्रैकर्स पहाड़ पर थे। इनमें 9 सिंगापुर के नागरिक और बाकी इंडोनेशियाई थे। अब तक 15 लोगों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

            विस्फोट के बाद ज्वालामुखी से करीब 10 किलोमीटर ऊंचाई तक राख और धुएं का गुबार उठा। अधिकारियों ने आसपास के इलाकों में राख गिरने की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है।

            इंडोनेशिया की ज्वालामुखी निगरानी एजेंसी ने दिसंबर से ही क्रेटर के 4 किलोमीटर दायरे में जाने पर रोक लगा रखी थी। पुलिस का कहना है कि ट्रैकर्स ने चेतावनी बोर्ड और अलर्ट को नजरअंदाज किया।

            पुलिस ने ट्रैकिंग गाइड और एक पोर्टर को हिरासत में लिया है। दोनों पर प्रतिबंधित इलाके में पर्यटकों को ले जाने का आरोप है। अधिकारियों के मुताबिक मामले में आपराधिक कार्रवाई की जा सकती है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories