Monday, February 16, 2026

              BIG NEWS : जेपी नड्डा ने हिमाचल की राज्यसभा सीट से इस्तीफा दिया, गुजरात से सांसद बने रहेंगे, पिछले महीने निर्विरोध चुने गए थे

              बेंगलुरु: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार की शाम को हिमाचल प्रदेश की राज्यसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। नड्डा 2012 से हिमाचल से सांसद थे। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

              इस्तीफे की वजह उनका पिछले महीने 20 फरवरी को गुजरात से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुना जाना है। अब वे गुजरात से राज्यसभा सांसद रहेंगे। इस्तीफे के बीच उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की भी खबरें आईं।

              राज्यसभा ने जारी किया बुलेटिन

              6 मार्च को आ सकती है भाजपा की दूसरी लिस्ट
              उधर, भाजपा की दूसरी लिस्ट बुधवार (6 मार्च) को आ सकती है। भाजपा के संसदीय बोर्ड के सदस्य और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने आज इसके संकेत दिए।

              येदियुरप्पा ने कहा- वह केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने बुधवार को दिल्ली जा रहे हैं। संभवतः इसी दिन दूसरी सूची को अंतिम रूप दिया जा सकता है। मेरा मानना है कि परसों सूची फाइनल हो जाएगी। हालांकि अंतिम फैसला वरिष्ठ नेता लेंगे।

              भाजपा ने इससे पहले 2 मार्च को शाम 6 बजे 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। इसमें 34 केंद्रीय मंत्रियों को टिकट मिला है। इतने ही सांसदों का टिकट काटा गया है। सूची में 28 महिलाएं, 27 एससी, 18 एसटी, 57 ओबीसी नाम हैं। 50 साल से कम उम्र के 47 कैंडिडेट हैं।

              पहली लिस्ट आने से पहले दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर और झारखंड के हजारीबाग से सांसद जयंत सिन्हा ने राजनीति से अलग होने की घोषणा कर दी। लिस्ट आने के बाद पश्चिम बंगाल के आसनसोल से प्रत्याशी बनाए गए भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया। वहीं चांदनी चौक से टिकट कटने के बाद पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया।


                              Hot this week

                              रायपुर : मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मधुमक्खी पालन पर्यावरण संरक्षण के...

                              Related Articles

                              Popular Categories