BIG NEWS: ट्रम्प बीजिंग से रवाना हुए, बोले- चीन के साथ शानदार ट्रेड डील हुई, दोनों देशों को फायदा होगा

              बीजिंग: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प तीन दिन का चीन दौरा पूरा कर वापस रवाना हो गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से अंतिम दौर की बातचीत की। दोनों नेताओं की यह बैठक बीजिंग के झोंगनानहाई परिसर में हुई। इसे चीन के शीर्ष नेतृत्व का सबसे सुरक्षित और गोपनीय सत्ता केंद्र माना जाता है।

              बैठक के बाद ट्रम्प ने बताया कि चीन के साथ शानदार ट्रेड डील हुई हैं। उन्होंने कहा कि इन समझौतों से अमेरिका और चीन दोनों को फायदा होगा। ट्रम्प ने कहा, “हमने कुछ शानदार समझौते किए हैं, जो दोनों देशों के लिए अच्छे हैं।” हालांकि उन्होंने इन समझौतों की ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की।

              रवाना होते वक्त ट्रम्प को बीजिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। चीनी विदेश मंत्री वांग यी उन्हें एयरपोर्ट तक छोड़ने आए।

              एयरपोर्ट पर एयर फोर्स वन के पास स्कूल के बच्चों ने अमेरिकी और चीनी झंडे लहराए।

              एयरपोर्ट पर एयर फोर्स वन के पास स्कूल के बच्चों ने अमेरिकी और चीनी झंडे लहराए।

              बीजिंग के झोंगनानहाई गार्डन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का स्वागत किया।

              बीजिंग के झोंगनानहाई गार्डन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का स्वागत किया।

              झोंगनानहाई परिसर में घूमते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग।

              झोंगनानहाई परिसर में घूमते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग।

              अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग झोंगनानहाई परिसर में। चीन दौरे के अंतिम दिन दोनों नेताओं के बीच अहम वार्ता हुई।

              अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग झोंगनानहाई परिसर में। चीन दौरे के अंतिम दिन दोनों नेताओं के बीच अहम वार्ता हुई।


                              Hot this week

                              रायपुर : ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

                              अगले बिजली बिलों में मिलेगा क्रेडिटपीएम सूर्यघर योजना के...

                              रायपुर : ‘मन की बात’ बना जनसंवाद और जनप्रेरणा का सशक्त मंच

                              रामगढ़-उदयपुर में सामूहिक श्रवण, मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री...

                              रायपुर : यूरिया वितरण में किसानों को बड़ी राहत

                              पिछले साल जितनी मात्रा इस बार भी मिलेगीरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories