Breaking News: मोदी UAE पहुंचे, प्रधानमंत्री के प्लेन को F-16 एयरक्राफ्ट से सुरक्षा दी गई, दोनों देशों के बीच LPG समझौता हुआ, राष्ट्रपति अल नाहयान के साथ बैठक की

              दुबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी UAE दौरे के तहत अबूधाबी पहुंच गए हैं। उनके विमान को UAE एयरफोर्स के F-16 लड़ाकू विमानों ने सुरक्षा दी। मोदी और UAE राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की मौजूदगी में LPG सप्लाई समेत कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।

              अबूधाबी पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक UAE एयरफोर्स के F-16 फाइटर जेट्स ने प्रधानमंत्री के विमान को एस्कॉर्ट किया।

              प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। दोनों देशों के बीच LPG सप्लाई को लेकर अहम समझौता हुआ। इसके अलावा स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व, रक्षा सहयोग और वडिनार में शिप रिपेयर क्लस्टर से जुड़े MoU भी साइन किए गए।

              UAE ने भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर, RBL बैंक और सम्मान कैपिटल में 5 अरब dollar निवेश का ऐलान भी किया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक दोनों नेताओं ने ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार, निवेश और वेस्ट एशिया के हालात पर चर्चा की।

              क्रूड ऑयल का उत्पादन बढ़ाएगा UAE

              UAE ने हाल ही में दुनिया के बड़े तेल निर्यातक देशों के संगठन OPEC छोड़ने का ऐलान किया है। UAE ने 2027 तक अपना क्रूड ऑयल उत्पादन बढ़ाकर 50 लाख बैरल प्रतिदिन करने की योजना बनाई है। ऐसे में भारतीय कंपनियों और UAE की कंपनियों के बीच लंबी अवधि के ऊर्जा समझौतों पर बातचीत होने की संभावना जताई जा रही है।

              पूर्व भारतीय राजदूत संजय सुधीर ने ANI से बातचीत में कहा कि वेस्ट एशिया के हालात के बीच प्रधानमंत्री मोदी का UAE दौरा काफी अहम है। उन्होंने कहा कि यह भारत की तरफ से समर्थन का मजबूत संकेत भी माना जा रहा है।

              विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा भारत और UAE के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को भी मजबूत करेगी। दोनों देशों के बीच पहले से व्यापक रणनीतिक साझेदारी है और इस दौरे का मकसद उसे और आगे बढ़ाना है।

              105 मिनट के लिए भारत आए थे UAE प्रेसीडेंट

              UAE प्रेसीडेंट अल नाहयान 19 जनवरी को 105 मिनट के भारत दौर पर आए थे। PM मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया था। इस दौरान दोनों देशों के बीच ट्रेड और डिफेंस समेत 9 बड़े समझौते हुए।

              गल्फ देशों में UAE को सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट करता है भारत

              UAE भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। दोनों देशों के बीच 6 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार है। इसमें UAE ने भारत से 2 लाख करोड़ रुपए का इम्पोर्ट किया है। भारत का UAE के साथ वित्तीय घाटा है। यानी भारत UAE से आयात ज्यादा करता है और निर्यात कम।

              भारत ने वित्तवर्ष 2022-23 में UAE से 4 लाख करोड़ रुपए का इंपोर्ट किया है। भारत ने UAE के साथ एक ट्रेड पैक्ट पर भी साइन किया था। भारत, UAE को पेट्रोलियम प्रोडक्ट, मेटल, स्टोन, जेम्स एंड ज्वेलरी, मिनरल्स, फूड आइटम जैसे अनाज, चीनी, फल और सब्जियां, चाय, मांस और सीफूड, टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग मशीनरी प्रोडक्ट और कैमिकल्स एक्सपोर्ट करता है।

              भारत UAE को क्या एक्सपोर्ट करता है?

              UAE को भारत के प्रमुख एक्सपोर्ट में पेट्रोलियम प्रोडक्ट, मेटल, स्टोन, जेम्स एंड ज्वैलरी, मिनरल्स, फूड आइटम जैसे अनाज, चीनी, फल और सब्जियां, चाय, मांस और सीफूड, टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग मशीनरी प्रोडक्ट और कैमिकल्स शामिल हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : ​नक्शा प्रोजेक्ट : धमतरी में डिजिटल क्रांति

                              केंद्रीय सचिव ने परखी धरातल की हकीकत; सर्वे टीमें...

                              Related Articles

                              Popular Categories