बड़ी खबर: केंद्रीय मंत्री शिवराज को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जान का खतरा, गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के सामने एक्स्ट्रा बैरिकेडिंग

            भोपाल: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जान का खतरा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय को उन पर हमले का इनपुट मिला है। जिसके बाद शुक्रवार देर रात भोपाल और दिल्ली में शिवराज के आवास पर सुरक्षा और बढ़ा दी गई।

            भोपाल में 74 बंगला स्थित बी-8 आवास के चारो तरफ पुलिस ने अतिरिक्त बैरिकेडिंग की है। दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।

            ISI शिवराज के बारे में जानकारी जुटा रही

            गृह मंत्रालय ने लेटर जारी कर शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाने को कहा था। इसमें कहा गया है कि आईएसआई केंद्रीय कृषि मंत्री के बारे में जानकारी इकट्‌ठा कर रही है।

            केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी की सलाह से केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई। जिसके बाद इसे और सख्त कर दिया गया है।

            जेड प्लस मिलने के बाद अब अतिरिक्त सुरक्षा

            शिवराज सिंह चौहान पहले से ही Z+ श्रेणी की सुरक्षा में हैं। इसके बावजूद गृह मंत्रालय को नए इनपुट मिलने के बाद केंद्र ने एमपी डीजीपी, दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) और एमपी के मुख्य सचिव को सुरक्षा पुख्ता करने का निर्देश भेजा है।

            केंद्रीय मंत्री शिवराज के भोपाल स्थित आवास के बाहर शुक्रवार रात बैरिकेडिंग की गई।

            केंद्रीय मंत्री शिवराज के भोपाल स्थित आवास के बाहर शुक्रवार रात बैरिकेडिंग की गई।

            शिवराज सिंह चौहान का भोपाल स्थित आवास। उन्होंने इसे मामा का घर नाम दिया है।

            शिवराज सिंह चौहान का भोपाल स्थित आवास। उन्होंने इसे मामा का घर नाम दिया है।

            दिल्ली में 12 सफदरजंग रोड स्थित शिवराज के आवास के बाहर बैरिकेडिंग की गई।

            दिल्ली में 12 सफदरजंग रोड स्थित शिवराज के आवास के बाहर बैरिकेडिंग की गई।


                          Hot this week

                          कोरबा: सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 के लिए आवेदन एवं पंजीयन प्रक्रिया की दी गई जानकारी

                          श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में जागरूकता सत्र आयोजित, 70...

                          Related Articles

                          Popular Categories