केरल: निकाय चुनाव में NDA को बड़ी कामयाबी, तिरुवनंतपुरम के 101 वार्डों में से 50 पर जीत, 45 साल से लेफ्ट का कब्जा था

          तिरुवनंतपुरम: केरल के निकाय चुनाव में NDA को बड़ी कामयाबी मिली है। गठबंधन ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम के 101 वार्डों में से 50 वार्डों पर जीत दर्ज की है। पिछले 45 साल से यहां वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) का कब्जा है। LDF 29 और कांग्रेस गठबंधन (UDF) को 19 वार्डों में विजय मिली है।

          2020 में तिरुवनंतपुरम के स्थानीय निकाय चुनावों में LDF ने 52 वार्ड जीते थे। भाजपा-नेतृत्व वाले NDA को 33 वार्ड मिले थे और UDF ने 10 वार्डों में जीत हासिल की थी। तिरुवनंतपुरम कांग्रेस सांसद शशि थरूर का गढ़ माना जाता है।

          केरल के 1,199 स्थानीय निकायों के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। यहां दो फेज 9 और 11 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। चुने गए पंचायत सदस्यों और नगर पालिका पार्षदों, कॉर्पोरेशन पार्षदों का शपथ ग्रहण 21 दिसंबर को होगा।

          सांसद शशि थरूर ने लिखा कि जनता के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए। चाहे वह कुल मिलाकर UDF के लिए हो या उनके निर्वाचन क्षेत्र में BJP के लिए।

          पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया

          प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘तिरुवनंतपुरम नगर निगम में शानदार जीत पर मेहनती भाजपा कार्यकर्ताओं को हार्दिक धन्यवाद। आज का दिन केरल में कार्यकर्ताओं की पीढ़ियों के कार्य और संघर्षों को याद करने का है, जिन्होंने जमीनी स्तर पर काम किया। हमारे कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं और हमें उन पर गर्व है।’

          जीत के बाद भाजपा उम्मीदवार।

          जीत के बाद भाजपा उम्मीदवार।

          राहुल ने कहा- आगामी विधानसभा चुनाव में भी हमारी जीत तय

          • कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, ‘यह केरल लोकल बॉडी चुनावों के इतिहास में UDF और कांग्रेस को सबसे ज्यादा सीटें मिली हैं। यह हमारे लिए एक बड़ी जीत है। निश्चित रूप से हम अगले विधानसभा चुनाव जीतने वाले हैं। उन्होंने कहा कि मैं तिरुवनंतपुरम के किसी भी व्यक्ति (कांग्रेस सांसद शशि थरूर) पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता क्योंकि हम वैसे भी सफलताओं और असफलताओं दोनों की समीक्षा करेंगे।’
          • भाजपा उम्मीदवार आर. श्रीलेखा ने कहा- जब से मेरी उम्मीदवारी की घोषणा हुई है, LDF और कांग्रेस ने उम्मीद से ज्यादा मेरी आलोचना की है। मुझे खुशी है कि मेरे वार्ड के लोगों ने उन सभी बातों को नजरअंदाज किया और मेरा साथ दिया।
          • जेपी नड्डा ने X पर लिखा, ‘लोकल बॉडी चुनावों में BJP और NDA के साथ खड़े रहने के लिए केरल के लोगों का दिल से धन्यवाद। यह नतीजा हमारी बढ़ती जमीनी मौजूदगी को दिखाता है| पूरे राज्य में शासन में बदलाव की मजबूत इच्छा का संकेत देता है।’
          • नितिन गडकरी ने X पर लिखा, ‘केरल के लोगों का मैं दिल से शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने BJP और NDA उम्मीदवारों पर भरोसा जताया और म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन्स में पार्टी के शानदार प्रदर्शन से एक नया अध्याय शुरू किया। इस दिल को छू लेने वाली जीत पर हमारे मेहनती कार्यकर्ताओं और BJP की केरल लीडरशिप को हार्दिक बधाई।’
          • केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा, ‘सभी को मेरा नमस्कार। आज हम केरल के राजनीतिक इतिहास में बीजेपी/एनडीए के लिए एक बहुत बड़ी जीत देख रहे हैं। मैं इस जनादेश के लिए सभी मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं। लोगों ने विकसित केरल के संदेश को स्वीकार किया है।’


                    Hot this week

                    रायपुर : मेहनत, हुनर और सरकारी सहयोग से बदली कमलेश की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’

                    महिला स्वसहायता समूह से जुड़कर मिला आत्मनिर्भरता का अवसरआरएफ-सीआईएफ...

                    रायपुर : अबूझमाड़ में बदला हवाओं का रुख

                    हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटीं बहनों ने DRG जवानों...

                    रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून औसतन 100% से अधिक बारिश दर्ज

                    ​रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ में इस मानसून सीजन...

                    Related Articles

                    Popular Categories