Bijapur Crime : नक्सलियों ने की बीजेपी नेता की हत्या, जनपद सदस्य के गर्दन और सीने पर किए वार; 1 साल में 9 मर्डर

            बीजापुर: जिले में नक्सलियों ने बीजेपी नेता की हत्या कर दी है। शनिवार को नक्सलियों ने जनपद सदस्य और सहकारिता प्रकोष्ठ समिति के संयोजक तिरुपति कटला पर धारदार हथियार से हमला किया। वे शादी समारोह में शामिल होने तोयनार गांव गए हुए थे। मामला तोयनार थाना इलाके का है।

            जानकारी के मुताबिक, तिरुपति कटला पर गर्दन और सीने पर कई वार किए गए। हमले के बाद नक्सली मौके से भाग निकले वहीं तिरुपति कटला को अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बस्तर में एक साल के अंदर अब तक 9 बीजेपी नेताओं की हत्या हुई है।

            अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ लग गई।

            अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ लग गई।

            9 दिसंबर को कोमल मांझी की हुई थी हत्या

            इससे पहले 9 दिसंबर को नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने BJP नेता कोमल मांझी की गला रेत कर हत्या कर दी थी। सुबह मंदिर से लौटते वक्त साधारण वेशभूषा में पहुंचे नक्सलियों ने कोमल मांझी को पकड़ लिया और गला रेत दिया। नक्सलियों ने आमदई माइंस की दलाली करने का आरोप लगाया था। घटना छोटेडोंगर थाना क्षेत्र की है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories