KORBA ब्रेकिंग: कटघोरा थाना प्रभारी तेज कुमार यादव निलंबित, ASI कुंवर साय पैकरा भी सस्पेंड, यौन शोषण मामले में सेटलमेंट का दबाव बनाने का आरोप

            KORBA: कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने कटघोरा थाना प्रभारी निरीक्षक तेज कुमार यादव और सहायक उप निरीक्षक कुंवर साय पैकरा को निलंबित कर दिया है। दोनों पर यौन शोषण जैसे गंभीर मामले में पीड़ित और आरोपियों के बीच पैसे का लेनदेन कर सेटलमेंट का दबाव बनाने का आरोप है।

            पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत एसपी से की। उन्होंने कहा कि उन पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। इस पर एसपी ने मामले की जांच कराई, तो शिकायत सही पाई गई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कटघोरा थाना प्रभारी तेज कुमार यादव और ASI कुंवर साय पैकरा के निलंबन के आदेश जारी कर दिए।

            पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत एसपी से की।

            पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत एसपी से की।

            बता दें कि एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने हाल ही में कटघोरा थाने के आरक्षक नंदलाल सारथी को भी निलंबित किया था। उसने जेल जाने का डर दिखाकर कार्रवाई से बचाने 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। एसपी सिद्धार्थ तिवारी का बेहतर पुलिसिंग पर काफी जोर है। उन्होंने कहा कि अच्छी पुलिसिंग को पुरस्कृत करना चाहिए और गलतियों पर सजा होनी चहिए।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories