कुएं में गिरी बाइक, एक की मौत, 2 घायल… मिरोनी बैराज घूमने गए थे 3 दोस्त, लौटते समय रास्ते में हादसा

              SAKTI: सक्ती में एक चलती हुई बाइक अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गई। जिससे एक युवक की मौत हो गई है। वहीं 2 युवक घायल हैं। सभी बाइक पर सवार होकर मिरोनी बैराज घूमने गए थे। मगर लौटने के दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया है। घटना डभरा थाना क्षेत्र की है।

              जानकारी के मुताबिक, सुखापाली निवासी महेंद्र बघेल, राज कुमार निराला और सचिन जांगड़े तीनों दोस्त थे। तीनों रविवार को घूमने के लिए मिरौनी में बने बैराज गए हुए थे। बताया गया है कि शाम होने पर तीनों लौट रहे थे।

              अस्पताल में डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।

              अस्पताल में डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।

              तीनों बाइक पर सवार थे। वे अभी लौटने के दौरान ग्राम बासीन पहुंचे थे। इसी दौरान इनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित होने के बाद रोड किनारे बने कुएं में गिर गई। कुआं 40 से 50 फीट गहरा था।

              उधर, हादसे की सूचना मिलने पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। फिर सीढ़ियों के सहारे घायलों को निकाला गया था। वहां से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने महेंद्र बघेल नाम के युवक को मृत घोषित कर दिया है। जबकि 2 अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है। उनकी हालत स्थिर है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories