बिलासपुर : ऑटो ने युवती को रौंदा, मौके पर मौत, हादसे के बाद ड्राइवर भागा; मार्केटिंग कंपनी में काम करती थी लड़की

        बिलासपुर: जिले में एक ऑटो ने घर के बाहर खड़ी युवती को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी चालक भाग निकला, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

        दरअसल, सीपत थाना क्षेत्र निवासी सौम्या उर्फ सोमी केंवट बहतराई रोड स्थित मार्केटिंग कंपनी में काम करती थी। वो श्याम फ्यूल्स के बाजू में मोबाइल पर काम कर रही थी। इसी दौरान नवीन टेंट हाउस के ऑटो चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories