बिलासपुर : डी सुनील कुमार ने किया एसईसीएल के निदेशक (वित्त) का पदभार ग्रहण

        बिलासपुर (BCC NEWS 24): एसईसीएल के नवनियुक्त निदेशक (वित्त) श्री डी सुनील कुमार ने दिनांक 25 जुलाई 2024 को  पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके एसईसीएल मुख्यालय आगमन पर एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा एवं निदेशकगणों ने हार्दिक स्वागत करते हुए बधाई व शुभकामनाएँ दीं। कोयला उद्योग में लगभग 35 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्री कुमार ने आचार्या नागार्जुन विश्वविद्यालय, आंध्र प्रदेश से बीकॉम एवं आंध्र विश्वविद्यालय, आंध्र प्रदेश से फाइनेंस में एमबीए की डिग्री हासिल की है।

        कोयला उद्योग में वित्त प्रबंधन के क्षेत्र में उन्हें मुख्यालय तथा क्षेत्रीय स्तर पर काम करने का व्यापक अनुभव है तथा वे कॉस्ट कंट्रोल के माध्यम से लाभप्रदता बढ़ाने के कौशल के लिए जाने जाते हैं। एसईसीएल आने से पहले वे एनसीएल में महाप्रबन्धक (वित्त) के पद पर कार्यरत थे।



                Hot this week

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय स्वास्थ्य पर संगोष्ठी और जागरूकता रैली आयोजित

                विशेषज्ञों ने कम उम्र में हृदयघात, खानपान और शारीरिक...

                KORBA : सेवा की कहानी : जनदर्शन में मिली मदद, मोहनपाल को मिला आत्मनिर्भरता का संबल

                मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से मिली नई राह, मोहनपाल ने प्रधानमंत्री,...

                KORBA : जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

                अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देशकोरबा (BCC NEWS...

                Related Articles

                Popular Categories