बिलासपुर : 12 से 20 जून तक नहीं चलेगी नर्मदा एक्सप्रेस… बिलासपुर-रीवां, बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस भी रहेंगी प्रभावित; जानिए कारण

              बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन में डवलपमेंट के बहाने ट्रेनों को कैंसिल करने का सिलसिला जारी है। अब रेल प्रशासन ने बिलासपुर मंडल के मुदरिया स्टेशन में तीसरी लाइन के काम की वजह से 12 से 20 जून तक बिलासपुर- इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही बिलासपुर-रीवां और बिलासपुर-भोपाल को भी कैंसिल कर दिया गया है। बता दें कि इस काम की वजह से रेलवे पहले से ही 24 ट्रेनों को कैंसिल कर चुका है।

              रेलवे प्रशासन का दावा है कि इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट के काम को तेजी से पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इस कड़ी में बिलासपुर मंडल के अनूपपुर-न्यू कटनी जंक्शन सेक्शन के मुदरिया स्टेशन में तीसरी लाइन कनेक्टीविटी के लिए प्री-एनआई व एनआई का कार्य किया जाएगा । इस कार्य के फलस्वरूप यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित होने की सूचना पहले प्रसारित की गई थी जिसमें से कुछ गाड़ियों की तिथियों में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।

              रद्द होने वाली गाड़ियों की तिथियों में किया गया आंशिक परिवर्तन

              • 13 जून से 20 जून तक रीवां से रवाना होने वाली 18248 रीवां-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। पहले इसे 12 जून से 19 जून तक रद्द किया गया था।
              • 12 जून से 19 जून तक बिलासपुर से रवाना होने वाली 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी। पहले इसे 13 जून से 20 जून तक रद्द किया गया था।
              • 13 जून से 20 जून तक इंदौर से रवाना होने वाली 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी। पहले इसे 12 जून से 19 जून तक रद्द किया गया था।
              • 14 जून से 21 जून तक भोपाल से रवाना होने वाली 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। पहले इसे 13 जून से 20 जून तक रद्द किया गया था।

                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories