Wednesday, February 11, 2026

            बिलासपुर : महिला दिवस के अवसर पर श्रद्धा महिला मण्डल ने निविदा कर्मियों को किया सम्मानित

            • स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता का भी किया गया आयोजन

            बिलासपुर (BCC NEWS 24): श्रद्धा महिला मंडल द्वारा दिनांक 12 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं आगामी होली के त्योहार के उपलक्ष्य में एसईसीएल में निविदा अंतर्गत कार्य कर रही 80 श्रम वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देती इस पहल के तहत मण्डल द्वारा महिला कर्मियों को छाता, मिठाई एवं गुलाल पैकेट्स देकर सम्मानित किया गया। मण्डल के पदाधिकारीगणों ने कहा कि नारी शक्ति की सच्ची प्रतिलिपि हमारी ये श्रम वीरांगनाएं अपने परिवार में पुरुषों से ज्यादा अपने कंधो पर जिम्मेदारी का बोझ उठा कर समाज निर्माण में अपना योगदान देते हुए एक रोशनी दिखा रही हैं।महिला दिवस के उपलक्ष्य में सभी श्रम वीरांगनाओ के साथ केक काटा तथा महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।

            वसंत क्लब, वसंत विहार में आयोजित कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्षाएं श्रीमती अनीथा फ्रैंकलिन, श्रीमती इप्शिता दास, मार्गदर्शिका श्रीमती विनिता जैन के साथ कमिटी एवं मंडल की सदस्याएं भी मौजूद रहीं। सबों को आने वाले पर्व होली की शुभकामनाएं देते हुए,सुरक्षित होली मनाने का संदेश दिया।

            महिला दिवस पर स्वरचित कविता पाठ में मण्डल की सदस्याओं ने लिया भाग

            इससे पहले दिनांक 11 मार्च 2025 को मंडल की उपाध्यक्षाएं, कमिटी सदस्याओं के साथ सभी सम्मानित सदस्याएं की उपस्थिति में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “मेरे शब्दों में नारी” विषय पर स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता हुई जिसमें 11 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

            इनमें प्रथम स्थान पर श्रीमती अन्नपूर्णा ठाकुर द्वितीय स्थान पर डॉ आशा राय तथा तृतीय स्थान पर श्रीमती अनु चक्रवर्ती रहीं ।निर्णायक मंडल में जानी-मानी सुप्रसिद्ध भाषाविद और हिंदी की विदुषी श्रीमती डॉ अनिता सिंह तथा डॉ संगीता मनीष बनाफर शामिल रहीं। निर्णायक गण ने सभी के काव्यों की प्रशंसा की तथा कहा कि इतने अच्छी रचनाओं में निर्णय लेना आसान नहीं था। साथ ही होली मिलन कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ जिसमें सबों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं तथा जल संरक्षण और सुरक्षित होली मनाने का संदेश दिया।सारा कार्यक्रम उल्लास और उत्साह से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 


                          Hot this week

                          रायपुर: मंत्रिपरिषद के निर्णय: दिनांक- 11 फरवरी 2026

                          रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय...

                          रायपुर : महतारी वंदन योजना बनी महिला सशक्तिकरण की मजबूत आधारशिला

                          ग्रीसलता साहू ने सिलाई कार्य से बढ़ाया आत्मनिर्भरता की...

                          रायपुर : राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को

                          रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा...

                          रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 305 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

                          विधायक सुश्री लता उसेंडी सहित जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को...

                          Related Articles

                          Popular Categories