BREAKING: केरलम में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, हादसे में 13 लोगों की मौत, मौके से 10 शव बरामद, 3 लोगों के शरीर के हिस्से बिखरे मिले; 40 मजदूर काम कर रहे थे

            त्रिशूर: केरलम के त्रिशूर जिले में मंगलवार दोपहर 3.30 बजे पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। फैक्ट्री में कई लोग झुलस गए। घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

            राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, मौके से 10 शव मिले, जबकि 3 लोगों के शरीर के हिस्से बरामद हुए। हादसे के समय शेड में करीब 40 लोग मौजूद थे।

            फायर ब्रिगेड, पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन रुक-रुक कर विस्फोट होने से रेस्क्यू में दिक्कत आई।

            हादसे के बाद की 3 तस्वीरें…

            फैक्ट्री में 26 अप्रैल को होने वाले त्रिशूर पूरम के लिए पटाखे तैयार किए जा रहे थे।

            धमाके में आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। कुछ मजदूर मामूली चोट के साथ बाहर निकलने में सफल रहे।

            धमाके में आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। कुछ मजदूर मामूली चोट के साथ बाहर निकलने में सफल रहे।

            आसपास के लोगों को कहना है कि धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।

            आसपास के लोगों को कहना है कि धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।

            प्रधानमंत्री ने हादसे पर दुख जताया

            रविवार को तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ था, 15 जानें गईं

            तमिलनाडु के विरुधुनगर में रविवार को पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ था। हादसे में 25 लोगों की जान चली गई थी। इनमें 20 लोग एक ही गांव के थे। मरने वालों में 22 महिलाएं और 3 पुरुष हैं।

            पुलिस के मुताबिक, कई शव इतने बुरी तरह जल गए हैं कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। ब्लास्ट केमिकल मिक्स करने वाले शेड में हुआ, जहां करीब 40 मजदूर काम कर रहे थे। नियमों के मुताबिक एक शेड में अधिकतम 4 लोगों को ही काम कर सकते है।


                          Hot this week

                          रायपुर : महिला आयोग की जनसुनवाई में 30 प्रकरणों पर हुई सुनवाई, 10 नस्तीबद्ध

                          अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने संवेदनशील मामलों में संबंधित...

                          Raipur : रायपुर में आज मनेगा पीएम-किसान उत्सव दिवस

                          प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किश्त में छत्तीसगढ़...

                          Related Articles

                          Popular Categories