BREAKING: ईरान जंग के बीच भारत के लिए खुशखबरी, दो जहाज 94000 टन LPG लेकर भारत पहुंचे, ईरान बोला- अमेरिका के लिए होर्मुज नहीं खुलेगा, अब 47 साल की मेहमाननवाजी खत्म

              तेल अवीव/तेहरान: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। UAE से LPG (रसोई गैस) लेकर आए दो टैंकर होर्मुज स्ट्रेट पार करके सुरक्षित रूप से भारत पहुंच गए हैं।

              पहला टैंकर BW TYR 31 मार्च को मुंबई पहुंचा। यह जहाज UAE के रास अल खैमाह से चला था और करीब 6 दिन में भारत पहुंचा। दूसरा टैंकर BW ELM 1 अप्रैल को न्यू मैंगलोर के पास पहुंचा।

              इन दोनों जहाजों में करीब 94,000 टन LPG और 50 से ज्यादा भारतीय नाविक भी मौजूद थे। सरकार के मुताबिक, अब तक 8 भारतीय जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज स्ट्रेट पार कर चुके हैं।

              वहीं, ईरान की संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट खुला रहेगा, लेकिन अमेरिका के लिए नहीं। अब 47 साल की मेहमाननवाजी खत्म हो चुकी है।

              अजीजी ने कहा कि यह रास्ता सिर्फ उन देशों के लिए खुला रहेगा, जो ईरान के बनाए नए नियमों का पालन करेंगे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ट्रम्प ने ‘रेजीम चेंज’ का सपना पूरा कर लिया है, लेकिन यह जमीन पर नहीं बल्कि समुद्र के नियमों में हुआ है।

              जंग से मिडिल ईस्ट को ₹18 लाख करोड़ का नुकसान

              यूनाइटेड नेशन डेवलपमेंट प्रोग्राम (UNDP) ने कहा है कि मध्य पूर्व में चल रहा युद्ध पूरे इलाके की अर्थव्यवस्था को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। उनकी रिपोर्ट के मुताबिक यह संघर्ष अब सिर्फ कुछ देशों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए बड़ा संकट बन गया है।

              • रीजन की GDP 3.7% से 6% तक घट सकती है
              • करीब ₹18 लाख करोड़ का नुकसान हो सकता है
              • होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही 70% से ज्यादा घट गई
              • तेल की कीमत करीब 120 डॉलर प्रति बैरल हो गई है
              • 16 लाख से लेकर 36 लाख नौकरियों पर संकट

              ईरान जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें…

              अमेरिका ने सोमवार को ईरान के इस्फहान में हवाई हमले किए।

              अमेरिका ने सोमवार को ईरान के इस्फहान में हवाई हमले किए।

              लेबनान की राजधानी बेरुत में मंगलवार को इजराइली एयरस्ट्राइक में एक इमारत पूरी तरह तबाह हो गई।

              लेबनान की राजधानी बेरुत में मंगलवार को इजराइली एयरस्ट्राइक में एक इमारत पूरी तरह तबाह हो गई।

              बेरुत के दक्षिणी इलाके में मंगलवार को इजराइल के हवाई हमले के बाद उठता धुआं।

              बेरुत के दक्षिणी इलाके में मंगलवार को इजराइल के हवाई हमले के बाद उठता धुआं।


                              Hot this week

                              रायपुर : ताला एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3.18 करोड़ रूपए स्वीकृत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग...

                              रायपुर : सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल

                              नवविवाहित जोड़ों को प्रदान किया आशीर्वादरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : बेलसोंडा रेलवे ओवरब्रिज से बदलेगी रफ्तार

                              महासमुंद में यातायात को मिलेगा नया आधाररायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories