Breaking News: नॉर्वे के राजा ने मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया, प्रधानमंत्री ये 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान, PM बोले- यूरोप भारत में $100 अरब निवेश करेगा

              ओस्लो: नॉर्वे के राजा हेराल्ड पंचम में पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया है। यह नॉर्वे के सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है।

              इसे मिलाकर अब तक पीएम मोदी को 32 अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। इससे पहले कल स्वीडन ने भी उन्हें अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया था।

              पीएम मोदी ने आज नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में नॉर्वे के पीएम योनास स्टोरे के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले साल भारत और यूरोपियन फ्री ट्रेड एसोसिएशन (EFTA) देशों के बीच ऐतिहासिक व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौता लागू हुआ था।

              पीएम मोदी के मुताबिक, यह समझौता भारत और नॉर्वे के बीच साझा विकास और समृद्धि का मजबूत आधार बनेगा। इस समझौते के तहत अगले 15 साल में भारत में 100 अरब डॉलर के निवेश और 10 लाख नौकरियां पैदा करने का टारगेट रखा गया है।

              मोदी के नॉर्वे दौरे की तस्वीरें…

              ओस्लो में होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का स्वागत किया।

              ओस्लो में होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का स्वागत किया।

              होटल में पीएम ने भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात की।

              होटल में पीएम ने भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात की।

              नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे ने पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

              नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे ने पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

              नॉर्वे के राजा हेराल्ड पंचम पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करते हुए।

              नॉर्वे के राजा हेराल्ड पंचम पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करते हुए।

              कल भारत-नॉर्डिक समिट में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी

              19 मई को ओस्लो में तीसरा भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन आयोजित होगा। मोदी ने कहा कि यह उनके नॉर्डिक समकक्षों से मुलाकात का शानदार अवसर होगा। इस समिट में नॉर्वे, स्वीडन, डेनमार्क, फिनलैंड और आइसलैंड के नेता शामिल होंगे।

              यह भारत-नॉर्डिक समिट पहली बार 2018 में स्टॉकहोम और दूसरी बार 2022 में कोपेनहेगन में हुई थी। इस बार बैठक में ग्रीन एनर्जी, डिजिटलाइजेशन, रक्षा सहयोग, जलवायु परिवर्तन और आर्कटिक नीति जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

              मोदी की यह यात्रा उनके 5 देशों के दौरे का चौथा चरण है। इससे पहले वे UAE, नीदरलैंड और स्वीडन का दौरा कर चुके हैं। इसके बाद वे इटली जाएंगे।


                              Hot this week

                              रायपुर : पहाड़ी कोरवा महिला फुलमनिया बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

                              किराना दुकान से बदली जिंदगी, स्व-रोजगार से विशेष पिछड़ी...

                              रायपुर : सावित्री नाग और मोनिका यादव के पक्के मकान का सपना हुआ पूरा

                              सुशासन तिहार में मिली आवास की चाबीरायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : 20 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

                              रायपुर (BCC NEWS 24): अवैध शराब कारोबार के खिलाफ...

                              Related Articles

                              Popular Categories