Breaking News: वीडी सतीशन होंगे केरलम के नए CM, 18 मई को शपथ लेंगे

          तिरुवनंतपुरम: कांग्रेस नेता वी डी सतीशन केरलम के नए सीएम होंगे। कांग्रेस ने राज्य के चुनाव नतीजे घोषित होने के 10 दिन बाद गुरुवार को इसका ऐलान किया। 61 साल के सतीशन पारावूर सीट से विधायक हैं।

          घोषणा के बाद सतीशन गुरुवार को केरलम के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिले और सरकार बनाने का दावा पेश किया। वे 18 मई को केरलम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

          कांग्रेस नेता दीपा दासमुंशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पार्टी ने तिरुवनंतपुरम में 7 मई को मीटिंग की थी। पार्टी अध्यक्ष खड़गे, राहुल गांधी से चर्चा के बाद तय किया गया कि केरलम CM वीडी सतीशन होंगे।

          नाम के ऐलान होने का बाद सतीशन ने कहा- मैं इस पद को निजी उपलब्धि नहीं बल्कि दैवीय कृपा मानता हूं। मैं वेणुगोपाल, रमेश चेन्निथला समेत सभी नेताओं को अपने विश्वास में लूंगा।

          सीएम के लिए 3 नेताओं का नाम था, सतीशन चुने गए

          • मुख्यमंत्री पद की दौड़ में वीडी सतीशन, केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला का नाम चल रहा था। रिजल्ट के बाद केरलम कांग्रेस अलग-अलग गुटों में बंटी रही। एक धड़ा सतीशन के समर्थन में था, जिन्हें नई पीढ़ी और आक्रामक विपक्षी चेहरा माना जाता है।
          • दूसरा धड़ा वेणुगोपाल और चेन्निथला के पक्ष में था। दावा किया जा रहा था कि ज्यादातर विधायक वेणुगोपाल के समर्थन में थे। वेणुगोपाल को केंद्रीय नेतृत्व का करीबी नेता माना जाता है, जबकि सतीशन का मजबूत जनाधार था। वेणुगोपाल को सीएम न बनाने के लिए पोस्टर भी लगाए गए थे।
          • कांग्रेस समर्थकों ने सतीशन के सीएम बनाने के समर्थन में वायनाड में पोस्टर लगाए गए थे। इनमें लिखा था- राहुल और प्रियंका वायनाड को भूल जाओ, यहां फिर नहीं जीतोगे। वायनाड अगला अमेठी होगा। समर्थकों ने हाईकमान को चेताया है कि केसी वेणुगोपाल को मुख्यमंत्री बनाया, तो ठीक नहीं होगा।
          वायनाड के अलावा केरलम में अलग-अलग शहरों में ऐसे पोस्टर लगे हैं। इनमें लिखा है कि अगर केसी वेणुगोपाल को CM बनाया तो ये बड़ी गलती होगी।

          वायनाड के अलावा केरलम में अलग-अलग शहरों में ऐसे पोस्टर लगे हैं। इनमें लिखा है कि अगर केसी वेणुगोपाल को CM बनाया तो ये बड़ी गलती होगी।

          केरलम में जश्न की तस्वीरें…

          CM के नाम के ऐलान के बाद तिरुवनंतपुरम में वी डी सतीशन के समर्थकों ने कांग्रेस कार्यालय में जश्न मनाया।

          CM के नाम के ऐलान के बाद तिरुवनंतपुरम में वी डी सतीशन के समर्थकों ने कांग्रेस कार्यालय में जश्न मनाया।

          सतीशन के नाम का ऐलान होने पर किसने क्या कहा…

          कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल

          राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने स्थिति और फैसला लेने की प्रक्रिया पर चर्चा की। मैं विधायकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मुझे इतना समर्थन दिया।

          कांग्रेस सांसद हिबी ईडन

          हाईकमान ने सही फैसला लिया है। केरल के लोगों की भावना-इच्छा को स्वीकार किया। केरल के विपक्ष के नेता के तौर पर वीडी सतीशन ने 10 साल पुराने एलडीएफ शासन के खिलाफ मजबूत लड़ाई लड़ी।

          कांग्रेस विधायक राधाकृष्णन

          हाईकमान ने सभी पक्षों की राय सुनी और इस पूरी प्रक्रिया में राहुल सीधे तौर पर शामिल थे। चुनाव के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाई गई थी। जब कई नाम सामने हों तो नेता चुनने को लेकर भ्रम की स्थिति बनती है।

          केरलम में पार्टी ने 140 में से 102 सीटें जीतीं

          केरलम में UDF ने 140 में से 102 सीटें जीती हैं। इनमें कांग्रेस की 63 सीटें हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस विधायकों की बैठक में 75-80% विधायकों ने केसी वेणुगोपाल को समर्थन दिया था। वीडी सतीशन को महज 6 विधायकों का समर्थन मिला था।

          हालांकि, बैठक के बाद तीन पूर्व प्रदेश अध्यक्षों ने सतीशन के नाम का समर्थन किया था। इसके अलावा UDF के सहयोगी दल IUML और केरलम कांग्रेस (जोसेफ) ने खुले तौर पर सतीशन को समर्थन किया।



                    Hot this week

                    रायपुर : सूरजपुर में हर्षाेल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

                    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ध्वजारोहण कर ली परेड की...

                    रायपुर : सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

                    मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड...

                    रायपुर : तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे के साथ जीपीएम में मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

                    विधायक धर्मजीत सिंह ने किया ध्वजारोहण, मुख्यमंत्री के संदेश...

                    Related Articles

                    Popular Categories