Weather Update: मध्य प्रदेश हीटवेव की चपेट में, UP में आंधी-तूफान, अयोध्या समेत 30 जिलों में 104 लोगों की मौत, बरेली में 80kmph की आंधी में उड़ा शख्स, राजस्थान में गर्मी का रेड अलर्ट

          भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना: देश में दो तरह का मौसम देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज-अयोध्या समेत 30 जिलों में बुधवार को आंधी-तूफान के कारण 104 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 21 मौतें प्रयागराज और 17 मौतें भदोही में हुईं।

          यहां 80 KMPH की रफ्तार से आंधी चली, बरेली में एक शख्स टिनशेड समेत हवा में उड़ गया। राज्य के बांदा शहर में तापमान 45.4°C रहा। आज 51 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट है।

          राजस्थान में भी तेज गर्मी और हीटवेव का असर है। बुधवार को लगातार चौथे दिन राज्य का जैसलमेर देश का सबसे गर्म शहर रहा, यहां 46.1°C तापमान रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आज आज बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर में तेज गर्मी का रेड अलर्ट है। 13 जिलों में हीटवेव की चेतावनी है।

          वहीं, मध्य प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों में हीटवेव चल रही है, जो 18 मई तक जारी रह सकती है। बुधवार को खजुराहो में तापमान 45.4°C रहा। आज इंदौर, उज्जैन, धार और रतलाम में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट है। इन जिलों में वार्म नाइट का भी अलर्ट है।

          इधर, हरियाणा के अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 1.1°C बढ़ोतरी हुई। राज्य के 5 शहरों में 40°C से ज्यादा रहा, इनमें नारनौल 42.5°C रहा। राज्य में 17 मई से हीटवेव का यलो अलर्ट है। बिहार के पूर्णिया-कटिहार समेत 7 जिलों में आज तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट है।

          उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान के असर की 4 तस्वीरें…

          बरेली में टिनशेड के साथ हवा में उड़ा युवक कई फीट दूर खेत में जाकर गिरा।

          बरेली में टिनशेड के साथ हवा में उड़ा युवक कई फीट दूर खेत में जाकर गिरा।

          गोंडा में आंधी के कारण पेड़ उखड़ा और कार पर जा गिरा।

          गोंडा में आंधी के कारण पेड़ उखड़ा और कार पर जा गिरा।

          फतेहपुर में तेज आंधी के कारण दुकानों पर लगे टिन शेड उड़ गए।

          फतेहपुर में तेज आंधी के कारण दुकानों पर लगे टिन शेड उड़ गए।

          उन्नाव में तेज आंधी के कारण नीम का पेड़ उखड़ा और पास खड़ी कार पर गिरा।

          उन्नाव में तेज आंधी के कारण नीम का पेड़ उखड़ा और पास खड़ी कार पर गिरा।

          अगले दो दिन मौसम का हाल

          15 मई:

          राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी हीटवेव का अनुमान है।

          झारखंड में कुछ जगहों पर 50-60kmph की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आंधी चल सकती है।

          बिहार, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, केरल और कर्नाटक में तेज हवाओं और बिजली के साथ गरज-चमक हो सकती है।

          16 मई:

          पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी यूपी में बारिश, तेज हवाएं चल सकती हैं।

          जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ ओले गिर सकते है। पहाड़ी इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

          बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है।



                    Hot this week

                    रायपुर : बिलासपुर में गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

                    केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने फहराया तिरंगारायपुर (BCC NEWS...

                    रायपुर : राजनांदगांव में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

                    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ध्वजारोहणरायपुर (BCC...

                    रायपुर : सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

                    मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड...

                    Related Articles

                    Popular Categories