Monday, March 2, 2026

              BREAKING: पाकिस्तान में जोरदार धमाका, 5 की मौत, 21 घायल, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में हुआ विस्फोट; जांच में जुटी पुलिस

              इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में डिस्ट्रिक्ट ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स के पास मंगलवार को जोरदार धमाका हुआ। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 5 लोगों की मौत हुई हैं, जबकि 21 घायल हुए हैं।

              धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि यह पुलिस लाइन्स हेडक्वार्टर तक सुनी गई, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू टीम और सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की।

              पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धमाका अदालत के पार्किंग एरिया में खड़ी गाड़ियों में हुआ। विस्फोट से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए सुरक्षा एजेंसियां और बम निरोधक दस्ता मलबे की जांच कर रहे हैं।

              यह पता लगाया जा रहा है कि धमाका किसी विस्फोटक डिवाइस से हुआ, गैस सिलेंडर फटने से या किसी तकनीकी खराबी के कारण हुआ।

              धमाके की 4 फुटेज…

              इस्लामाबाद में डिस्ट्रिक्ट ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स के पास धमाका हुआ।

              इस्लामाबाद में डिस्ट्रिक्ट ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स के पास धमाका हुआ।

              विस्फोट से पार्किंग एरिया में खड़ी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

              विस्फोट से पार्किंग एरिया में खड़ी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

              धमाके के बाद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

              धमाके के बाद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

              धमाके से चारों ओर धुंए का गुबार फैल गया।

              धमाके से चारों ओर धुंए का गुबार फैल गया।

              इस्लामाबाद कोर्ट परिसर में 7 दिन पहले भी धमाका हुआ था

              इससे 7 पहले 4 नवंबर को इस्लामाबाद में सुप्रीम कोर्ट भवन के बेसमेंट कैंटीन में एक जोरदार गैस सिलेंडर धमाका हुआ था। इसमें 12 लोग घायल हुए थे।

              धमाके की आवाज पूरे भवन में गूंजी, जिससे जजों, वकीलों, स्टाफ और विजिटर्स में दहशत फैल गई थी। कोर्ट की कार्यवाही तुरंत रोक दी गई और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आपातकालीन सेवाओं ने घायलों को पीआईएमएस और पॉलीक्लिनिक अस्पताल पहुंचाया।

              इस्लामाबाद पुलिस के आईजी अली नासिर रिजवी ने बताया कि धमाका सुबह 10:55 बजे कैंटीन के बेसमेंट में हुआ था। कई दिनों से गैस लीक की शिकायत थी, जो एयर कंडीशनिंग सिस्टम की मरम्मत के दौरान फट गया।

              ज्यादातर घायल टेक्नीशियन थे। बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने जांच की और बताया था इसमें कोई विस्फोटक शामिल नहीं था।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories