गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप, युवक ने लगाई फांसी… घर पर पंखे से लटकती मिली लाश, नागपुर से शादी कार्यक्रम छोड़कर लौटा था घर

        DURG: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 22 वर्षीय बंटी यादव ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बंटी घर का इकलौता बेटा था और मेडिकल स्टोर में काम करता था। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बंटी का किसी लड़की से प्रेम संबंध था। उससे ब्रेकअप होने के बाद से वो दुखी था। उसी गम में उसने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

        मोहन नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवक दुर्ग के आमापारा का रहने वाला था। बुधवार रात उसका शव पंखे से लटकते मिला। बंटी दुर्ग के कृष्णा मेडिकल में काम करता था। उसके पिता टेंट हाउस में काम करते थे। 25 जून को बंटी अपनी मां के साथ नागपुर रिश्तेदारों के यहां शादी कार्यक्रम में गया था। उसके पिता टेंट हाउस के काम से बाहर गए थे।

        मृतक बंटी की तस्वीर जिसने फांसी लगाकर जान दे दी।

        मृतक बंटी की तस्वीर जिसने फांसी लगाकर जान दे दी।

        मां को शादी में छोड़ने के बाद बंटी 26 जून को नागपुर से दुर्ग आ गया। 28 जून के बाद से उसकी किसी से बात नहीं हुई। 28 की रात जब माता पिता घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। धक्का देकर खोला तो अंदर बंटी फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

        मेडिकल स्टोर के संचालक ने फोन किया तो परिजन पहुंचे घर
        बंटी दुर्ग के कृष्णा मेडिकल में काम करता था। जब वो दो दिन ड्यूटी पर नहीं पहुंचा और उसका फोन नहीं उठा तो मेडिकल स्टोर संचालक ने उसके माता पिता को फोन लगाया। उन्होंने बताया कि वो 26 जून से घर पर ही है। इसके बाद माता पिता बुधवार देर शाम घर पहुंचे तो चौंकाने वाली हकीकत पता चली।



                Hot this week

                KORBA : बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

                द भराई, अन्नप्राशन और पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से...

                KORBA : मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत संबंधी बैठक आयोजित

                कोरबा (BCC NEWS 24): मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक...

                रायपुर : आयुष्मान योजना में VERY HIGH RISK श्रेणी के 17 अस्पतालों की जांच

                राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के चिन्हांकन के आधार पर राज्य...

                Related Articles

                Popular Categories