बिलासपुर में चली गोली, कांग्रेस नेता के कार पर लगी… शीशे टूटे, वैगनार में सवार होकर आए थे बदमाश, तीन फायरिंग की और भाग गए

          इसी वैगनार कार में सवार होकर आए थे बदमाश।

          BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गोली चली है। जो कांग्रेस नेता के कार में लगी। बताया जा रहा है कि कुछ बदमाश वैगनार कार में सवार होकर आए थे। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक तीन फायरिंग की और भाग गए हैं। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

          जानकारी के मुताबिक, जिला शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव शुभम साहू रविवार सुबह अपने सूर्या विहार स्थित घर पर ही थे। उनकी कार नीचे खड़ी थी। उसी दौरान कुछ बदमाश आए और फायरिंग शुरू कर दी।

          कांग्रेस नेता के कार के शीशें टूट गए हैं।

          कांग्रेस नेता के कार के शीशें टूट गए हैं।

          उधर, फायरिंग की आवाज सुनकर कांग्रेस नेता नीचे उतरे और कार का पीछा करने लग गए। मगर तब तक कार सवार बदमाश भाग निकले। इस दौरान बदमाश गन को लहरा रहे थे। कांग्रेस नेता ने काफी दूर तक उनका पिछा किया, लेकिन वे नहीं मिले।

          कांग्रेस नेता के अनुसार बदमाश वसंत वाटिका की ओर भागे हैं। शुभम साहू ने इस मामले की शिकायत पुलिस से भी की है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल ये पता नहीं चल सका है कि बदमाशों ने किस मकसद से फायरिंग की है। मामले में जांच जारी है।



                    Hot this week

                    रायपुर : जनदर्शन में दिव्यांग गौतम को मिली मोटराइज्ड ट्राई साइकिल

                    सहारा मिला तो आसान हुई राह, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े...

                    Related Articles

                    Popular Categories