CG: 2 कार की भिड़ंत, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल… रफ्तार में थी दोनों गाड़ियां; टक्कर के बाद दोनों वाहनों के परखच्चे उड़े

              दुर्ग: जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में दो महिलाओं की मौत हो गई। हादसे में कुछ घायलों का इलाज जारी है। सोमवार दोपहर 2 बजे मेडेसरा गांव के पास हुए हादसे में दोनों कार स्पीड में थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।

              दुर्ग पासिंग कार में 5 लोग सवार थे। इनमें दो महिला यमुना और सुषमा तिवारी की मौत हो गई और तीन अन्य की हालत गंभीर है। उन्हें दुर्ग जिला अस्पताल से निजी अस्पताल रेफर किया गया है।

              घटना स्थल पर खड़ी दुर्घटना ग्रस्त कार।

              घटना स्थल पर खड़ी दुर्घटना ग्रस्त कार।

              बताया जा रहा है कि जिस समय ये घटना हुई उसी दौरान दुर्ग एसएसपी राम गोपाल गर्ग थाने का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जिससे घायलों को अस्पताल पहुंचाने में देर हो गई। दोनों शवों को देर शाम लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की मरचुरी में रखवाया गया है।

              नंदिनी थाने का निरीक्षण करते एसएसपी दुर्ग।

              नंदिनी थाने का निरीक्षण करते एसएसपी दुर्ग।

              मंगलवार यानी आज 14 नवंबर को दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। जिसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।


                              Hot this week

                              रायपुर : चर्रा की योगेश्वरी देवांगन ने मुर्गीपालन से बनाई पहचान

                              आजीविका मिशन से बदली तस्वीरसोशल मीडिया से देशभर तक...

                              रायपुर : मिलेट बार से कुपोषण पर प्रहार, बच्चों के बेहतर पोषण की ओर बढ़ता कदम

                              कुपोषित बच्चों को दिया जा रहा अतिरिक्त पौष्टिक आहार...

                              Related Articles

                              Popular Categories