CG: सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत 12 घायल.. ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो में हुई टक्कर, 2 गंभीर; मड़ई मेले में शामिल होने जा रहे थे

              Durg: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली और स्कॉर्पियो में जबरदस्त टक्कर हो गई है। जिसके चलते 2 लोग की मौत और 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें 2 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो सवार लोग मड़ई मेले में शामिल होने जा रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया है। हादसा उतई थाना क्षेत्र में हुआ है।

              हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई थी।

              हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई थी।

              जानकारी के अनुसार, भिलाई के सुपेला इलाके से स्कॉर्पियो में 16 लोग सवार होकर बटरेल में आयोजित मड़ई मेले में शामिल होने जा रहे थे। तभी ये हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि ये लोग शम के 5.30 बजे के आस-पास पाटन के सेलूद गांव के पास पहुंचे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर में ट्क्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही स्कॉर्पियो के ड्राइवर और उसमें सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल हो गए थे।

              खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

              खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

              हादसे के बाद 2 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

              हादसे के बाद 2 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

              घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। उधर, घायलों को तुरंत ही जिला अस्पताल भेजा गया था। जहां 2 की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें भिलाई के निजी अस्पताल में भेजा गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर कांग्रेस विधायक अरुण वोरा अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की है। उन्होंने डॉक्टरों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।


                              Hot this week

                              KORBA : युवाओं को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित किया गया

                              उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजनकोरबा (BCC NEWS 24): जिला...

                              रायपुर : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नगर पंचायत बोड़ला को 6 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

                              उपमुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पणरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories