CG: अंबिकापुर नेशनल हाइवे पर हादसे में 2 की मौत… ससुराल से लौटते वक्त अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों ने मौके पर तोड़ा दम

        सूरजपुर: नेशनल हाइवे 43, अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ मुख्य मार्ग पर ग्राम बरबसपुर के पास बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में एक की ससुराल सूरजपुर में है और वह अपने साथी के साथ देर रात ससुराल से लौट रहा था। दुर्घटना किस वाहन से हुई, इसका पता नहीं चल सका है।

        मिली जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ मुख्यमार्ग में बरबसपुर के पास बीती रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर गए और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

        अधिक खून बहने के कारण दोनों की मौत

        दोनों के सिर में गंभीर चोटें आने और अधिक खून बहने के कारण दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन का चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची सूरजपुर पुलिस ने दोनों के शवों को अस्पताल भिजवाया।

        मेहमानी कर लौट रहे थे युवक
        मृतकों की शिनाख्त बरपारा कोरिया निवासी सुमित गोंड़ (24 वर्ष) एवं बुढ़ार, कोरिया निवासी सचिन गोंड़ (20 वर्ष) के रूप में हुई। इनमें से सुमित की ससुराल सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत सरस्वतीपुर कोनाखार में है। वह रविवार को दोस्त सचिन के साथ ससुराल आया था।

        दोनों के शवों का पीएम कराया और परिजनों को सौंप दिया

        मेहमानी करने के बाद वे रात को वापस घर लौट रहे थे। पुलिस ने आज दोनों के शवों का पीएम कराया और परिजनों को सौंप दिया है। घटना कारित करने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है।



                Hot this week

                रायपुर: ’सेवा मेरा योगदान’ में श्रमदान से स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों के योगदान का हुआ सम्मान’

                ’सारागांव में जनप्रतिनिधियों और अधिकारी-कर्मचारियों ने किया श्रमदान, सार्वजनिक...

                Related Articles

                Popular Categories