Friday, February 20, 2026

              CG : ट्रक से कुचलकर 4 की मौत, बस के इंतजार में खड़े थे सभी; मृतकों में बच्ची और 2 महिलाएं शामिल

              Rajnandgaon: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बच्ची और 2 महिलाएं शामिल हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग निकला। सभी मृतक एक ही परिवार के थे। मामला चिखली चौकी का है।

              जानकारी के मुताबिक, तिलई गांव निवासी बुजुर्ग दंपती, उनकी बेटी और नातिन शादी समारोह में जाने निकले थे। इसी दौरान खैरागढ़ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे के बाद आसपास मौजूद गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया।

              4 लोगों की सड़क किनारे लाश पड़ी मिली, इसके बाद लोगों को भीड़ जुट गई।

              4 लोगों की सड़क किनारे लाश पड़ी मिली, इसके बाद लोगों को भीड़ जुट गई।

              मृतकों के नाम

              1. पूनाराम सिन्‍हा (65 वर्ष)
              2. पूनाराम की पत्नी गणेशिया बाई (60 वर्ष)
              3. बेटी तिजबती (40 साल)
              4. नातिन पल्‍लवी (15 साल)

              4 लोगों की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम

              बस का कर रहे थे इंतजार

              चारों मृतक एक ही परिवार के हैं और शादी समारोह में जाने के लिए बस स्टॉपेज के पास इंतजार कर रहे थे। इसी बीच ट्रक इतना तेज रफ्तार से पहुंचा कि हादसे का शिकार हुए लोगों को जरा भी भनक नहीं लग सकी। वे खुद को बचाने का प्रयास भी नहीं कर सके। पास ही मौजूद एक गाय भी इसकी चपेट में आई और उसकी भी मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने चक्काजाम कर दिया जिसके बाद पुलिस फोर्स भी पहुंच गई।

              राजनांदगांव में एक ही दिन में 2 अलग-अलग हादसे हुए। दूसरे हादसे में 4 वाहनों की आपस में टक्कर हुई इसमें 2 लोग घायल हो गए।

              राजनांदगांव में एक ही दिन में 2 अलग-अलग हादसे हुए। दूसरे हादसे में 4 वाहनों की आपस में टक्कर हुई इसमें 2 लोग घायल हो गए।

              शहर में ही एक और हादसा, 4 वाहनों की टक्कर

              राजनांदगांव में भाजपा कार्यालय बीएसएनएल के ऑफिस के सामने एक और हादसा हुआ। जी रोड स्थित भाजपा कार्यालय के पास 4 वाहन एक दूसरे से टकरा गए। बताया जा रहा है कि, एक बाइक सवार को बचाने में बस और स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई। इसके बाद बाइक सवार भी चपेट में आ गया और घायल हो गया। वहीं इसके पीछे मिनी ट्रक भी आकर भिड़ गई। इसमें बाइक सवार और स्कॉर्पियो ड्राइवर को गंभीर चोट आई है।

              2 दिन पहले बेमेतरा मे गई 9 लोगों की जान

              छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में कठिया में रविवार देर रात सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 22 लोग घायल हो गए। सभी मृतकों का सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया। इनमें एक घर से 3 अर्थी उठी। पूरे गांव में इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है।

              9 लोगों की अलग-अलग अर्थियां निकली तो गांववालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतकों के अंतिम संस्कार के दौरान दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल और कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल भी मौजूद रहे। उन्होंने मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया। 


                              Hot this week

                              रायपुर : गरियाबंद में एफएसटीपी प्लांट का शुभारंभ

                              पर्यावरण संरक्षण एवं वैज्ञानिक स्वच्छता प्रबंधन की दिशा में...

                              रायपुर : स्व-सहायता समूह से जुड़कर बनी लखपति दीदी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य शासन की ग्रामीण आजीविका...

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना से बनी आत्मनिर्भर

                              सिलाई कार्य से प्रतिमाह 3 हजार रुपए की आयरायपुर...

                              रायपुर : पीएम विश्वकर्मा योजना से आत्मनिर्भर बने बलराम

                              रायपुर (BCC NEWS 24): पारंपरिक टेलरिंग व्यवसाय से जुड़े...

                              Related Articles

                              Popular Categories