CG : छत्तीसगढ़-ओडिशा में 70 लोगों से भरी नाव पलटी, एक महिला की मौत, 7 लापता, लोगों ने तैरकर बचाई जान; मंदिर दर्शन करने जा रहे थे

              रायगढ़: जिले की सीमा से लगे ओडिशा के रेंगाली थाना क्षेत्र के शर्धा महानदी घाट पर एक नाव पलट गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। नाव में करीब 70 लोग सवार थे। उसमें सवार बाकी लोग तैरकर बाहर निकल गए, जबकि 7 लोग लापता हैं।

              कोतरलिया के पूर्व सरपंच मिनकेतन प्रधान ने बताया कि रायगढ़ के ग्राम कोतरलिया निवासी गंगाराम लोहर के घर खरसिया से करीब 50 लोग आए थे। जहां से सभी लोग पिकअप, मार्शल और कार से शर्धा पथरसेनी मंदिर में पूजा करने जा रहे थे।

              डूबने से महिला की मौत हो गई।

              डूबने से महिला की मौत हो गई।

              नाव में करीब 70 लोग थे सवार

              इसी दौरान ओडिशा के पचगांव के आगे नदी पार कर जाने के दौरान करीब 70 लोगों से भरी नाव एकाएक पलट गई। जिससे अफरा-तरफा मच गई। तैरकर अधिकतर लोग बाहर आ गए। एक महिला का शव बरामद हुआ है। जबकि 7 लोग डूब गए हैं।

              गोताखोरों की टीम कर रही रेस्क्यू

              घटना की जानकारी मिलते ही ओडिशा पुलिस के अलावा रायगढ़ जिले की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से लापता लोगों को ढूंढने की कोशिश की जा रही है। कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचे हुए हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : राजधानी रायपुर में इस साल बनेंगे 4 फ्लाईओवर्स

                              शहर का ब्यस्त यातायात होगा तेज और सुव्यवस्थितलोक निर्माण...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से गांव-शहर की दूरी हुई कम

                              दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में पहुंच रही बस, सफर हुआ...

                              रायपुर : ‘मोर गांव मोर पानी महाभियान’ से जन-जन जुड़ा

                              दुर्ग बना जल संरक्षण का मॉडल रायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : माओवाद के अंत के साथ बस्तर क्षेत्र में अब विकास को मिलेगी नई दिशा

                              वन मंत्री कश्यप सुदूर ग्राम केजंग में पहुंचे1.20 करोड़...

                              Related Articles

                              Popular Categories