चांपा: राजस्व मंत्री से मिला पंजीकृत प्रेस क्लब का प्रतिनिधि मंडल….

            • नगर आगमन पर किया स्वागत, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

            चांपा (BCC NEWS 24): पंजीकृत प्रेस क्लब चांपा के एक प्रतिनिधि मंडल राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का नगर आगमन पर सौजन्य भेंट कर नववर्ष की बधाई देते हुए स्वागत किया। इस दौरान मंत्री जी को प्रेस क्लब चांपा के विवाद के बारे में भी अवगत कराया गया और यह भी बताया गया कि सहायक पंजीयक कार्यालय ने हमारे पक्ष में फैसला देते हुए कुलवंत सिंह सलूजा की अध्यक्षता में गठित टीम को अपने पद पर बने रहने और आगे का कार्य सुचारू रूप से करने की सलाह दी गई है। जिस पर उन्होंने प्रेस क्लब चांपा के अध्यक्ष कुलवंत सिंह, सचिव मूलचंद गुप्ता एवं  सभी प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री के घोषणा के अनुरूप जमीन आबंटन और प्रेस क्लब भवन की प्रक्रिया को शीघ्र ही पूर्ण कराने की बात कही। इस अवसर पर पंजीकृत प्रेस क्लब चांपा के प्रतिनिधि मंडल में प्रेस क्लब सचिव मूलचंद गुप्ता, संयुक्त सचिव अनिल मोदी, सदस्य गौरव गुप्ता, आशीष अग्रवाल, बलराम पटेल, पूर्व नपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल सहित नारायणी धाम सेवा समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे


                          Hot this week

                          रायपुर : छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

                          09 नवंबर 2026 को रहेगा सामान्य अवकाशरायपुर (BCC NEWS...

                          Related Articles

                          Popular Categories