CG: 22 चक्का ट्रक में लगी भीषण आग… केबिन में सो रहे कंडक्टर ने किसी तरह कूदकर बचाई जान, गाड़ी भी भरी थीं ग्रेनाइट की सिल्लियां

            रायपुर: राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका में रविवार को एक खड़ी ट्रक में अचानक आग लग गई। भीषण आग के कारण 22 चक्का ट्रक का केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। दोपहर 12 बजे के करीब यह हादसा हुआ है। हादसे के वक्त ट्रक का कंडक्टर केबिन में ही सो रहा था, हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

            ड्राइवर ने कहा कि उसके पैसे और एक नया मोबाइल फोन जल गया है। फिलहाल फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया और पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, पचपेड़ी नाका स्थित हर्षा मार्बल में रविवार सुबह ग्रेनाइट की सिल्लियां लेकर ट्रक पहुंचा। यह ट्रक किशनगढ़ के विश्राम जाट नाम के व्यक्ति का है। वही इस ट्रक को चलाता भी है। विश्राम ने बताया कि इस ट्रक में किशनगढ़ से मार्बल रायपुर ट्रांसपोर्ट किया जाता है।

            ग्रेनाइट की सिल्लियों से भरे ट्रक में भीषण आग लग गई।

            ग्रेनाइट की सिल्लियों से भरे ट्रक में भीषण आग लग गई।

            घटना के वक्त भी रायपुर के हर्षा मार्बल में मजदूर माल को अनलोड कर रहे थे। केबिन में ट्रक का कंडक्टर राकेश नींद में सो रहा था, तभी केबिन में अचानक आग लग गई। जब आग उसके शरीर के पास आई, तब वो हड़बड़ाकर उठा और तेजी से बाहर की ओर कूद पड़ा। वहीं घटना के वक्त ड्राइवर विश्राम फोन पर किसी से बात करते हुए गाड़ी से माल खाली करवा रहा था। आग लगने पर कंडक्टर ने चिल्लाकर उसे आवाज लगाई। वहां मौजूद ड्राइवर समेत अन्य मजदूरों ने जलती आग में पानी डालकर उसे बुझाने की कोशिश की। फिर कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।

            पहले ट्रक में धुआं उठा, फिर कुछ ही मिनटों पर केबिन को आग ने अपनी चपेट में ले लिया।

            पहले ट्रक में धुआं उठा, फिर कुछ ही मिनटों पर केबिन को आग ने अपनी चपेट में ले लिया।

            पूरा केबिन जलकर खाक, डीजल टंकी बची

            केबिन में आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन अंदेशा लगाया जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। CCTV फुटेज में दिख रहा है कि आग अचानक भड़क उठी और कुछ मिनटों में बहुत तेजी से फैल गई। ड्राइवर ने बताया कि यदि आग और बढ़कर पीछे डीजल टैंक तक पहुंच जाती, तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।

            ट्रक में लगी आग में ड्राइवर के नगद, फोन और महत्वपूर्ण दस्तावेज जल गए।

            ट्रक में लगी आग में ड्राइवर के नगद, फोन और महत्वपूर्ण दस्तावेज जल गए।

            जानकारी मिली कि ट्रक में करीब 150-200 लीटर डीजल भी था। हादसे में ड्राइवर के 13 हजार 700 रुपये नगद और एक जिओ फोन के साथ कई महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट भी जल गये। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


                          Hot this week

                          रायपुर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सरिया क्षेत्र की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

                          विद्युत, पेयजल, अमृत मिशन, अस्पताल और सड़क निर्माण कार्यों...

                          रायपुर : खेत बचाओ अभियान-2026 के अंतर्गत ग्राम जनता में कृषक-वैज्ञानिक संवाद आयोजित

                          रायपुर (BCC NEWS 24): भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय जैविक...

                          Related Articles

                          Popular Categories