CG: दो बच्चो की मां से अधेड़ ने किया रेप.. आंगनबाड़ी में नौकरी लगाने का झांसा देकर पांच साल तक किया दुष्कर्म, अब गिरफ्तार

              रेप के आरोपी अधेड़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

              Bilaspur: बिलासपुर में दो बच्चों की मां के साथ रेप करने वाले अधेड़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 52 साल के अधेड़ ने 44 साल की महिला को आंगनबाड़ी में नौकरी लगाने का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। इसके साथ ही उससे शादी करने का वादा भी किया। लेकिन, महिला को न तो नौकरी मिली और न ही अधेड़ ने अपने साथ रखा। उसकी हरकतों से परेशान महिला ने पुलिस से शिकायत कर दी। मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है।

              44 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसके दो बच्चे हैं। करीब पांच साल पहले उसकी पहचान रहंगी निवासी विजय कुमार कौशिक (52) से हुई, तब उसने महिला की आंगनबाड़ी में नौकरी लगाने की बात कही और उससे मिलने जुलने लगा। इस दौरान उसने महिला से नजदीकियां बढ़ाई। फिर महिला के साथ दुष्कर्म किया।

              न तो मिली नौकरी और न ही बनाया बीवी
              महिला ने पुलिस को बताया कि नौकरी लगाने का झांसा देकर अधेड़ विजय कौशिक पांच साल से लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान उससे शादी करने का भी किया था। लेकिन, बाद में न तो महिला की नौकरी लगी और न ही वह बीवी बनाकर रखने के लिए तैयार हुआ। उसकी हरकतों से तंग आकर महिला ने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी विजय कौशिक को गिरफ्तार कर लिया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सक्ती में दो खाद कारोबारियों के लाइसेंस निरस्त, 61 को नोटिस

                              रायपुर (BCC NEWS 24): किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध...

                              रायपुर : पीएम आवास योजना के तहत 236 हितग्राहियों को लॉटरी से मिला आशियाना

                              ’‘मोर मकान-मोर आस’ परियोजना के अंतर्गत पारदर्शी प्रक्रिया से...

                              Related Articles

                              Popular Categories