कोरबा: बरबसपुर में प्रस्तावित नया ट्रांसपोर्ट नगर संबंधी प्रकरण में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिए थे सचिव स्तर पर परीक्षण करने के निर्देश… आदेश जारी, 9 सदस्यीय समिति का हुआ गठन; किन-किन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, देखें आदेश….

            • मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पाली प्रवास के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर के संबंध में सचिव स्तर पर परीक्षण करने के दिए थे निर्देश

            कोरबा (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार बरबसपुर में प्रस्तावित न्यू ट्रांसपोर्ट नगर के प्रकरण के विस्तृत परीक्षण के लिए सचिव स्तर की नौ सदस्यीय समिति गठित कर दी गई है। गठित नौ सदस्यीय समिति न्यू ट्रांसपोर्ट नगर स्थल के संबंध में जांच परीक्षण कर शासन को रिपोर्ट सौंपेगी। उल्लेखनीय है की मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 14 जनवरी को पाली में मीडिया से चर्चा के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर स्थल को लेकर सचिव स्तर की अधिकारियों की समिति गठित कर जांच करने की बात कही थी। इसी तारतम्य में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा नौ सदस्यीय समिति गठित कर दी गई है। समिति में प्रमुख सचिव वन विभाग को अध्यक्ष बनाया गया है। समिति में भारसाधक सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, भारसाधक सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, भारसाधक सचिव परिवहन विभाग, भारसाधक सचिव खनिज साधन विभाग, उप सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग, संचालक नगर तथा ग्राम निवेश, प्रतिनिधि पर्यावरण संरक्षण मण्डल सदस्य होंगे। कलेक्टर कोरबा उक्त समिति के सदस्य सचिव होंगे। उपरोक्त समिति का नोडल विभाग परिवहन विभाग बनाया गया है।

            देखें आदेश:-


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories