CG: रायपुर में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई… परखच्चे उड़े, 18 साल के युवक की मौत, दो की हालत गंभीर; गाड़ी का इंजन उखड़कर बाहर आया

        RAIPUR: राजधानी रायपुर में गुरुवार की देर रात तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस एक्सीडेंट में एक 18 साल की युवक की मौत हो गई है। जबकि दो अन्य युवकों की हालत गंभीर है। युवकों को रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। फिलहाल इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

        ये एक्सीडेंट रायपुर के पीडब्ल्यूडी ओवर ब्रिज पर शुक्रवार देर रात हुआ। इसमें तेज रफ्तार बलेनो कार पर तीन युवक सवार थे। ये सड़क के किनारे ग्रिल को तोड़ते हुए डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का इंजन अलग निकलकर सड़क पर दूर फेंका गया। इसके अलावा कार के अन्य पुर्जे भी सड़क पर फैल गए।

        कार का इंजन अलग निकलकर सड़क पर दूर फेंका गया।

        कार का इंजन अलग निकलकर सड़क पर दूर फेंका गया।

        एक की मौत, 2 घायल

        घटना के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया। इस घटना में मठपुरैना के रहने वाले देव कुमार साहू की मौत हो गई। वहीं चालक मठपुरैना निवासी ओमकार साहू और टोमन सेन घायल हो गए। घायलों का इलाज निजी अस्पताल में जारी है।

        घायलों का इलाज निजी अस्पताल में जारी है।

        घायलों का इलाज निजी अस्पताल में जारी है।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories