CG: हॉस्पिटल में निकला अजगर… विशालकाय सांप देखकर लोगों में मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

              दुर्ग: जिले के भिलाई टाउनशिप स्थित सेक्टर-9 हॉस्पिटल में शुक्रवार की रात एक विशालकाय अजगर निकला। सांप को देखकर लोगों के बीच हड़कंप मच गया। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग और मैत्रीबाग जू प्रबंधन की टीम ने मिलकर अजगर का रेस्क्यू किया।

              जानकारी के मुताबिक एक दिसंबर को पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा एवं अनुसंसाधन केंद्र (सेक्टर-9 अस्पताल) के पार्किंग स्टैंड में अजगर सांप घूम रहा था।

              साइकिल स्टैंड के बीच से गुजरता अजगर

              साइकिल स्टैंड के बीच से गुजरता अजगर

              अजगर निकलने की सूचना पर मरीजों और कर्मचारियों में दहशत का माहौल था। इसके बाद अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने इसकी सूचना मैत्रीबाग प्रबंधन और वन विभाग की टीम को दी। सूचना मिलने पर दोनों ही टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने अजगर का रेस्क्यू किया और इसके बाद उसे मैत्रीबाग जू भेजा गया।

              अजगर को देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

              अजगर को देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

              टाउनशिप में अक्सर दिखाई देते हैं अजगर

              टाउनशिप में अजगर निकलने की यह घटना पहली नहीं है। इससे पहले भी कई बार अजगर को देखा गया है। कई अजगर का रेस्क्यू की स्थानीय स्नेक कैचर ने किया है। इनका रेस्क्यू कर मैत्री वाग जू प्रबंधन या वन विभाग को दिया जाता है। या फिर जंगल वाले क्षेत्र में छोड़ दिया जाता है।

              शिकार की तलाश में पहुंचा था अजगर

              मैत्रीबाग जू प्रबंधन के लोगों का कहना है कि अस्पताल परिसर से जंगल और झाड़ी लगा हुआ है। वहां अजगर होने की संभावना बनी रहती है। ये अजगर भी वहां से शिकार की तलाश में अस्पताल तक आ गया। इस दौरान वो पार्किंग स्टैंड में पहुंचा। वहां खुली जगह होने पर वाहन लेने आने वाले मरीज के परिजनों ने उसे देख लिया।


                              Hot this week

                              रायपुर : अब सरोधा बांध के पीछे मंडलाकोना तक पहुंची पक्की सड़क

                              पीएम जनमन योजना से बदल रही वनांचल की तस्वीरसुगम...

                              रायपुर : धमतरी बनेगा हरित ऊर्जा का नया हब

                              150 करोड़ के कंप्रेस्ड बायो गैस संयंत्र पर मंथन,...

                              रायपुर : काम के एवज में राशि लेने के मामले में पटवारी निलंबित

                              कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने की कार्रवाईरायपुर (BCC...

                              रायपुर : जनजातीय योजनाओं की मॉनिटरिंग को मिली नई रफ्तार

                              मंत्री नेताम ने 8 नए वाहनों को दिखाई हरी...

                              Related Articles

                              Popular Categories