CG: रायपुर जा रही कार में अचानक लगी आग… चालक ने गाड़ी रोककर बचाई जान, चंद मिनटों में धू-धूकर जली पूरी गाड़ी

            दुर्ग: धमधा से रायपुर की तरफ जा रही एक कार में अचानक चलते-चलते आग लग गई। इंजन से धुआं उठता देखकर कार चालक घबरा गया। उसने सड़क किनारे तुरंत कार को रोका और भागकर अपनी जान बचाई। उसने तुरंत डायल 112 को फोन किया। जब तक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तब तक कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई थी।

            नंदनी थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि घटना मंगलवार शाम की है। एक कार धमधा से रायपुर की तरफ जा रही थी। इस दौरान चलती कार में अचानक आग लग गई। कार रायपुर बोरिया कला निवासी राम प्रताप पाण्डेय ( 40 वर्ष) की थी। वो खुद कार को चला रहे थे।

            कार पूरी तरह से जलकर हुई खाक।

            कार पूरी तरह से जलकर हुई खाक।

            राम प्रताप ने पुलिस को बताया कि वो मंगलवार शाम 4 बजे धमधा से रायपुर के लिए निकले थे। वो जैसे ही देवरझाल गांव के पास पहुंचे, अचानक कार के सामने से धुआं उठने लगा। धुआं निकलता देख राम प्रताप ने कार को सड़क से किनारे करके रोका और फौरन बाहर निकले। कार से निकलते ही उसमें से आग निकलने लगी। कार में आग लगी देख राम प्रताप दूर भागे और नंदनी पुलिस को मामले की जानकारी दी।

            इंजन में शॉर्ट सर्किट की आशंका

            नंदनी पुलिस के मुताबिक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। कार में आग लगने का कारण अज्ञात है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इंजन में शॉर्ट सर्किट होने के कारण ये घटना हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। राम पाण्डेय के मुताबिक कार में उनके कुछ दस्तावेज और सामान भी थे, जो जलकर राख हो गए हैं।


                          Hot this week

                          रायपुर : राज्योत्सव में लोककला के रंग, सुरों की गूंज और थिरकते कदमों ने बांधा समां

                          शिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की मनमोहक...

                          रायपुर : छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का चैंपियन बना मैनपाट टाइटंस

                          फाइनल में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 4-2 से हरायारायपुर (BCC...

                          Related Articles

                          Popular Categories