CG: दुर्ग में मालगाड़ी के इंजन पर चढ़ा युवक, मौत… हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया, नहीं हो पाई शिनाख्त; पुलिस कर रही जांच

            दुर्ग: जिले के रसमड़ा रेलवे स्टेशन में एक अज्ञात युवक मालगाड़ी के इंजन पर चढ़ गया। इससे वो ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। देखते ही देखते युवक पलभर में झुलस गया और उसकी मौत हो गई। अंजोरा थाना क्षेत्र का मामला है।

            जानकारी के मुताबिक एक कोयले से भरी मालगाड़ी भिलाई से डोंगरढ़ की ओर जा रही थी। ट्रेन जैसे ही रसमड़ा स्टेशन में जाकर रुकी। एक युवक आया और मालगाड़ी के इंजन में चढ़ गया। जैसे ही मामले की जानकारी अंजोरा पुलिस को हुई वो मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने राजनांदगांव जीआरपी को मामले की सूचना दी।

            मामले की जांच करने पहुंची अंजोरा पुलिस

            मामले की जांच करने पहुंची अंजोरा पुलिस

            अंजोरा पुलिस ने बताया कि मंगलवार दोपहर उन्हें सूचना मिली एक कोयले से भरी मालगाड़ी में एक युवक चढ़ा गया है। युवक को लोगों ने उतारने की कोशिश की, लेकिन तब तक वो हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ चुका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया।

            मालगाड़ी रसमड़ा स्टेशन में खड़ी हुई।

            मालगाड़ी रसमड़ा स्टेशन में खड़ी हुई।

            युवक की पहचान में जुटी जीआरपी

            राजनांदगाव जीआरपी मामले की जांच में जुटी है। पुलिस यह पता करने में लगी है कि आखिर युवक कौन था। वो कहां का रहने वाला था और मालगाड़ी के इंजन में कहां से चढ़ा। पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि युवक ने ऐसा खुदकुशी करने की नियत से किया या अन्य कारणों से ऐसा हुआ।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories