Thursday, February 12, 2026

            CG: आंचल ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित होकर जिले का नाम किया रोशन, स्कूल शिक्षा मंत्री के हाथों मिला सर्टिफिकेट…

            अम्बिकापुर: सत्र 2021-22 के राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में कुमारी आँचल तिग्गा द्वारा बनाये गए एडजेस्टेबल स्टोव एंड गैस स्टैंड मॉडल को उत्कृष्ट स्थान मिला और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम ने गुरुवार को दुर्ग जिले के खालसा स्कूल में आयोजित इंस्पायर अवार्ड मानक राज्य स्तरीय प्रदर्शनी व प्रतियोगिता कार्यक्रम में आंचल को प्रमाण पत्र प्रदान किया। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर अंचल ने पूरे जिले का नाम रोशन किया है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आंचल की सफलता पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। राज्य स्तरीय प्रदर्शनी एवं आदर्श प्रतियोगिता दुर्ग के खालसा पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई। लखनपुर विकासखण्ड के पूर्व माध्यमिक शाला सिंगिटाना की छात्रा कुमारी आंचल तिग्गा ने राज्य स्तरीय प्रर्शनी में एडजेस्टेबल स्टोव एंड गैस स्टैंड के मॉडल को प्रदर्शित किया। इस मॉडल को उत्कृष्ट दर्जा देते हुए राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित किया गया। इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के लिए राज्य के 22 विद्यार्थियों का चयन किया गया।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories