CG: चुनाव हारने पर अमरजीत भगत का छलका दर्द… कहा- हमें तो अपनों ने लूटा गैरों में कहां दम था; बताई हार की वजह

        रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही लगातार कांग्रेस नेता पार्टी नेताओं के खिलाफ बयानबजी करते नजर आ रहे हैं। अब इसी क्रम में पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का भी नाम शामिल हो गया है। भगत ने बिलासपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा है कि तालमेल की कमी के करण ही कांग्रेस की करारी हार हुई है।

        अमरजीत भगत ने कहा कि हम लोगों ने महसूस किया कि पिछले चुनाव में सब मिलकर लड़े थे। एक-दूसरे की लोग मदद कर रहे थे। इस चुनाव में इसकी कमी दिखी है। पिछले चुनाव की तरह इस चुनाव में तालमेल की भारी कमी थी।

        टीएस सिंहदेव और अमरजीत भगत।

        टीएस सिंहदेव और अमरजीत भगत।

        तालमेल की थी कमी- अमरजीत भगत

        तालमेल नहीं होने की वजह से बहुत सारी जगह पर अप्रत्याशित परिणाम आए हैं। एक कारण यह भी है। वो एक कहावत है ना कि ‘हमें अपनों ने लूटा, गैरों में कहां दम था। मेरी कश्ती वहां डूबी, जहां पानी कम था’।

        नेता पार्टी फोरम पर रखें बात

        कांग्रेस के पूर्व विधायकों की बयानबाजी पर अमरजीत भगत ने कहा कि कारण चाहे जो भी रहा हो, जो भी बात है, वो सबसे पहले पार्टी प्लेटफॉर्म पर रखी जानी चाहिए। नेता अगर ऐसा करते, तो बहुत बढ़िया होता। साथ ही निश्चित रूप से इस तरह की बयानबाजी से आपसी कटुता बढ़ती है।

        कांग्रेस के झंडे की तस्वीर।

        कांग्रेस के झंडे की तस्वीर।

        पीएम ने जो कहा पहले वो करें

        भाजयुमो द्वारा शेविंग किट भेजे जाने को लेकर अमरजीत भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी के समय कहा था कि 50 दिन में अगर स्थिति सामान्य नहीं हुई, तो आप जिस चौक-चौराहे पर बुलाएंगे आ जाऊंगा। अब अगर हमारे प्रधानमंत्री उसे दिशा में आगे बढ़ेंगे, तो हम भी जरूर उस पर अमल करेंगे। पीएम ने 15 लाख सभी लोगों के अकाउंट में डालने की बात कही थी, वो भी पूरा करें।



                Hot this week

                रायपुर : बस्तर की पुष्पलता नागे बनीं ‘लखपति दीदी’

                बिहान योजना से बदली ग्रामीण महिलाओं की तकदीररायपुर (BCC...

                KORBA : मृतक के परिजनों ने कर्ज को आत्महत्या का मूल कारण बताए जाने से किया इनकार

                कोरबा (BCC NEWS 24): इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्राम बगबुड़ा...

                रायपुर : अब बारिश नहीं, खुशियां दस्तक देती हैं सरिता बैगा के घर

                प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनजातीय परिवार...

                Related Articles

                Popular Categories