CG: अवैध संबंध बनाने कहा, नहीं मानी तो मार डाला.. युवक ने महिला के साथ शराब पी, फिर झगड़ा किया और पत्थर से सिर कुचलकर ली जान

              Kanker: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक युवक ने महिला की हत्या कर दी। उसने महिला पर अवैध संबंध बनाने दबाव बनाया था। मगर महिला नहीं मानी। इसी वजह से युवक ने पहले तो उससे विवाद किया। फिर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी थी। वारदात के पहले दोनों ने साथ में ही शराब भी पी थी। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

              12 जनवरी को ठेलकाबोड पहाड़ी में महिला की लाश मिली थी। चूंकि लाश 4 से 5 दिन पुरानी थी। इसलिए उसकी पहचान करने में पुलिस को पहले दिक्कत का सामना करना पड़ा था। पुलिस ने काफी पड़ताल की थी। तब पुलिस को पता चला था कि महिला का नाम नीरा मंडावी(40) है। वो कोड़ेजुंगा की रहने वाली थी। उसके पति ने उसे छोड़ दिया था। इसलिए वह घर का खर्चा चलाने के लिए घरों में काम किया करती थी।

              ऐसे आरोपी तक पहुंची पुलिस

              मामले की जांच के लिए पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की थी। मगर शुरुआत में कुछ खास जानकारी नहीं मिल सकी थी। इसके बाद पुलिस ने लगातार कई और लोगों से भी पूछताछ की, तब पता चला कि महिला को आखिरी बार 7 जनवरी के दिन निरंजन सेठिया (37) के साथ देखा गया था।

              आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंचे थे।

              आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंचे थे।

              साथ में ही पीते थे शराब

              इसके बाद पुलिस ने निरंजन को हिरासत में लिया, मगर वह पुलिस को गुमराह करने लगा। फिर पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की, तब आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि नीरा पिछले एक महीने से मेरे घर आया करती थी। घर में ही बैठकर हम साथ में शराब पिया करते थे।

              आरोपी ने बताया कि 7 जनवरी की शाम को भी हमने साथ मे शराब पी। शराब पीने के बाद हम दोनों कोड़ेजुंगा जा रहे थे। इसी बीच जब हम ठेलकाबेड़ पहाड़ी पहुंचे, तब मैंने उसे शारीरिक संबंध बनाने कहा था। मगर वह मना करने लगी। कहने लगी कि मैं किसी गैर मर्द के साथ संबंध नहीं बना सकती। मैंने उसे काफी समझाया, पर वह राजी नहीं हुई। इसलिए पहले मेरा उससे विवाद हुआ। फिर विवाद इतना बढ़ गया कि मैं पास में रखा पत्थर उठाया और उसके सिर पर पटक दिया। कई बार मैंने ऐसा ही किया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी।

              गिरफ्त में आरोपी।

              गिरफ्त में आरोपी।

              फोन भी साथ ले गया था आरोपी
              घटना के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। उसने बताया कि महिला को फोन भी वह अपने साथ ले गया था। इसके बावजूद पुलिस मुझ तक पहुंच गई। पुलिस ने सोमवार को पूरे मामले का खुलासा किया है।


                              Hot this week

                              KORBA : सेना में भर्ती हेतु परीक्षा का परिणाम घोषित

                              कोरबा (BCC NEWS 24): भारतीय सेना में भर्ती हेतु...

                              KORBA : समय पर जांच और शासन की योजना से मिली नई जिंदगी

                              राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं चिरायु योजना के तहत...

                              KORBA : अन्नदाताओं के लिए समय पर खाद-बीज की उपलब्धता बनी बड़ी राहत

                              नैनो उर्वरकों के बेहतर परिणामों से उत्साहित किसान महेंद्र...

                              KORBA : ’’एक पेड़ माॅं के नाम’’ अभियान में बी.एन.आई. क्रिस्टल्स ने दी अपनी सहभागिता

                              आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के साथ संस्था के पदाधिकारियों व...

                              Related Articles

                              Popular Categories