CG: बदलता दन्तेवाड़ाः नई तस्वीर: धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स योजना से जन जन तक सुलभ हो रही सस्ती दवाइयां…

            • जिले में 18 हजार से ज्यादा हितग्राही लाभान्वित

            दंतेवाड़ा: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की सार्थक पहल से छत्तीसगढ़ के गरीब लोगों तक सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच रही है। स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करना मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। यही कारण है कि लोगों को रियायती दरों में उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए 20 अक्टूबर 2021 से श्री धनवंतरी मेडिकल स्टार्स योजना शुरू की गई है। जिसके तहत जिले के आम जनता को कम से कम 50 प्रतिशत की छूट पर जेनेरिक दवाई एवं सर्जिकल आइटम सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई जा रही है। इस योजना के तहत दवाइयों की नियमित आपूर्ति हेतु जिले के अंतर्गत विभिन्न 5 स्थानों जैसे गीदम, दंतेवाड़ा, किरंदुल, बचेली और बारसूर में दुकानों का संचालन किया जा रहा है। जिले में संचालित जेनेरिक मेडिकल स्टोर में 251 जेनरिक दवाइयां, 27 सर्जिकल उत्पाद, 69 हर्बल उत्पाद की दवाइयां बिक्री की जा रही है। जो सस्ती होने के साथ गुणवत्तापूर्ण पूर्ण भी है। इससे सभी आय वर्ग के लोगों को समानता से कम कीमत पर दवा उपलब्ध हो रही है। अब निम्न वर्ग के लोग भी दवाई ले रहें है।इस योजना के तहत जिले में 21 हजार 274 हितग्राही लाभान्वित हुए है। श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर से उपभोक्ताओं को सस्ते मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही है। उपभोक्ताओं को दवाइयों पर न्यूनतम 50 प्रतिशत छूट का लाभ मिल रहा है। शुरू की गई इस जनहित ऐसी योजना श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर से निम्न दरों पर दवाइयां मिलने से लोगों को आर्थिक मदद मिल रही है। महंगी होती स्वास्थ्य सेवा के दौर में यह योजना गरीबों के अलावा मध्यम वर्गीय परिवार के लिए वरदान साबित हो रही है। जरूरतमंदों को समय पर ही दवाइयों की आपूर्ति हो जाती है।


                          Hot this week

                          रायपुर : छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

                          09 नवंबर 2026 को रहेगा सामान्य अवकाशरायपुर (BCC NEWS...

                          रायपुर : लोक निर्माण विभाग में 91 उप अभियंताओं के तबादले

                          रायपुर (BCC NEWS 24): लोक निर्माण विभाग ने प्रशासनिक...

                          Related Articles

                          Popular Categories