CG: विधानसभा-बलौदाबाजार, जिला-बलौदाबाजार-भाटापारा: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणाएं….

        रायपुर: देखें झलकियाँ…

        ग्राम-सरोरा 

        •     सरोरा से परसदा तक और सरोरा से बिनैका तक पक्की सड़क बनाई जायेगी।
        •     सरोरा स्वास्थ्य केंद्र में संचालित 01 बिस्तर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में 03 अतिरिक्त बिस्तरों की स्वीकृति दी जायेगी।
        •     एनएच मार्ग सांकरा से तिल्दा तक 12 किमी सड़क का जीर्णोद्धार एवं चौड़ीकरण करवाया जायेगा।
        •     सासाहोली हाई स्कूल का उन्नयन कर हायर सेकेंडरी बनाया जायेगा।
        •     तिल्दा हॉस्पिटल के मातृ एवं शिशु कल्याण वार्ड के लिये 50 बिस्तर के नये भवन का निर्माण करवाया जायेगा।
        •     कोहका कॉलेज तिल्दा नेवरा में एमएससी साइंस ग्रुप एवं कला संकाय में भूगोल की कक्षा प्रारंभ की जायेगी।
        •     तिल्दा बस्ती वार्ड नंबर 19 के बड़े तालाब का सौंदर्यीकरण, गहरीकरण एवं पचरी निर्माण का कार्य करवाया जायेगा।
        •     जोता से भुरसुदा रोन रनबोर मेला स्थल रोड का निर्माण किया जायेगा।
        •     ताराशिव में हायर सेकेण्डरी स्कूल की घोषणा।
        •     सदमावा-कोटा मार्ग निर्माण की घोषणा।
        •     निनवा साहू समाज के लिए 5 लाख रूपए की घोषणा।
        •     तरपोंगी रंगमंच हाई स्कूल के लिए 10 लाख रूपए की घोषणा ।
        •     खम्हरिया में मिडिल स्कूल की घोषणा।

        पुरैना-खपरी

        •     पुरैना खपरी की प्राथमिक शाला का माध्यमिक शाला में उन्नयन।
        •     पुरैना खपरी में सर्व समाज के लिये भवन का निर्माण कराया जायेगा।
        •     पड़कीडीह-रावन हिरमी सड़क का निर्माण करवाया जायेगा।
        •     ग्राम हिरमी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जायेगा।
        •     लटुआ एवं सलौनी के हाईस्कूल का हायर सेकेंडरी में उन्नयन किया जायेगा।
        •     हथबंद में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोला जायेगा।
        •     शासकीय दाऊ कल्याण महाविद्यालय बलौदाबाजार में नवीन भवन निर्माण करवाया जायेगा।
        •     बलौदाबाजार-हिसदा बायपास मार्ग 7 किलोमीटर लंबी रोड का निर्माण के लिए 17.61 करोड़ रूपए की राशि से बनाया जाएगा।
        •     मुख्यमंत्री ने वैजयंती के अनुरोध पर उन्हें इलाज के लिए 01 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की।

        बलौदाबाजार

        •     बलौदाबाजार स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मनोहर वैष्णव स्कूल में उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
        •     श्री गणेशशंकर बाजपेयी हाई स्कूल के भवन का निर्माण कराया जाएगा।
        •     बलौदाबाजार में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए की स्वीकृति।


                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories