CG: 6 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश… नाबालिग किराएदार ने अकेले पाकर की गलत हरकत करने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

              RAIPUR: रायपुर में एक 6 साल की मासूम से एक नाबालिग ने दुष्कर्म की कोशिश की है। ये बात मासूम ने अपने परिजनों को बतायी। इसके बाद परिजनों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ पाक्‍सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। ये घटना उरला थाना क्षेत्र की है।

              सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मासूम से दुष्कर्म की कोशिश करने वाला नाबालिग है। जो कि बच्ची के घर में रहने वाले किराएदार का बेटा है। उनका पूरा परिवार यहां रहता हैं। ये घटना 6 अक्टूबर की है। उस वक्त नाबालिग के घर पर कोई नहीं था। वो ऊपर अपने किराएदार के घर पर खेल रही थी।

              पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर पाक्‍सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

              पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर पाक्‍सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

              अकेले देखकर गलत काम करने की कोशिश

              नाबालिग ने जब बच्ची को अकेले देखा तो वह उसके साथ गलत हरकत करने लगा। मासूम को कुछ समझ नहीं आया और वो फिर नीचे घर पर चली गई। जहां उसने अपने घर वालों को ये बात बताई। इसके बाद घर वालों के होश उड़ गए। उन्होंने नाबालिग को बुलाकर पूछताछ की। तो वो भी हड़बड़ा गया।

              थाने में दर्ज हुई शिकायत, आरोपी गिरफ्तार

              इस मामले की सूचना बच्ची के घर वालों को लगते ही उन्होंने उरला पुलिस में इसकी शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को थाने लेकर आई और उससे पूछताछ की। फिलहाल आरोपी पर पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले पुलिस आगे की जांच कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मगरमच्छ संरक्षण से बदली कोटमीसोनार की तस्वीर

                              पर्यटन और रोजगार को मिला बढ़ावारायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories