CG BIG NEWS: वेदांता पावर प्लांट हादसा- बॉयलर ब्लास्ट में अब तक 17 मौतें, 36 लोग झुलसे; प्रबंधन ने मृतकों के परिजन को नौकरी और 35-35 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया

              छत्तीसगढ़: प्रदेश के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट हादसे में अब तक 17 मौतें हो चुकी हैं। 4 की मौके पर ही जान गई, जबकि 6 की मौत रायगढ़ मेडिकल कॉलेज, 5 की जिला अस्पताल रायगढ़ और 2 की रायपुर के कालड़ा अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। प्लांट में मंगलवार दोपहर बॉयलर ब्लास्ट हो गया था।

              हादसे में कुल 36 लोग झुलसे हैं, 18 घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। फिलहाल 4 मृतकों की पहचान ठंडाराम और पप्पू कुमार और अमृत लाल पटेल (50) और यूपी के बृजेश कुमार के रूप में हुई है। बाकी की पहचान की जा रही है।

              हादसे के बाद प्लांट के बाहर मजदूरों के परिजन ने हंगामा किया। उन्होंने प्रबंधन पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की। कुछ मजदूर लापता हैं। परिजन का कहना है कि प्रबंधन कोई जानकारी नहीं दे रहा है। वहीं कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।

              वेदांता प्रबंधन ने मृतक परिजन को 35-35 लाख रुपए सहायता राशि और नौकरी देने का ऐलान किया है। घायलों को 15-15 लाख रुपए दिए जाएंगे। इससे पहले PMO ने मुआवजे की घोषणा की थी। PMNRF से हर मृतकों के परिवार वालों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

              मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मृतकों के परिवार वालों को 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया।

              घटना से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए…

              सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में दोपहर करीब 2 बजे बॉयलर ब्लास्ट हो गया।

              सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में दोपहर करीब 2 बजे बॉयलर ब्लास्ट हो गया।

              बॉयलर ब्लास्ट के बाद 4 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

              बॉयलर ब्लास्ट के बाद 4 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

              घटना के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई।

              घटना के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई।

              ब्लास्ट के बाद प्लांट में भी नुकसान हुआ था। कलपुर्जे टूटकर बिखर गए थे।

              ब्लास्ट के बाद प्लांट में भी नुकसान हुआ था। कलपुर्जे टूटकर बिखर गए थे।

              रायगढ़ के जिंदल अस्पताल में 10 भर्ती

              प्लांट हादसे में घायल 10 लोगों का इलाज रायगढ़ के जिंदल अस्पताल में चल रहा है। सभी 15% से लेकर 95-100% तक झुलसे हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें मनीष गिरी, कार्तिक महतो, बृजेश कुमार, केशव चंद्रा, भुवनेश्वर चंद्रा, अभिषेक चंद्रा, नदीम अंसारी, मिलन वारे, संदीप और शिवनाथ मुर्मू शामिल हैं।

              इसके अलावा, बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल रायगढ़ में बनवारी लाल, उपेंद्र और परदेशी लाल चंद्रा का इलाज जारी है।

              36 लोग झुलसे, 12 छत्तीसगढ़ के रहने वाले

              प्लांट सिक्योरिटी हेड प्रेम झा का कहना है कि हादसे में कुल 36 लोग घायल हुए हैं, जिसमें से 12 लोग छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। बाकी लोग बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड के हैं। बॉडी जल हो गई है, इसलिए पहचान करने में मुश्किल हो रही है। अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है।

              परिजन बोले- प्लांट प्रबंधन जानकारी नहीं दे रहा

              हादसे में अपनों को खो चुके माधव प्रसाद यादव ने बताया कि उसका छोटा भाई उद्धव सिंह यादव लापता है। न घर आया है और न ही अस्पताल में मिल रहा है। प्लांट प्रबंधन भी कोई जानकारी नहीं दे रहा है।

              कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कहा कि रायगढ़ के फोर्टिस हॉस्पिटल को छोड़कर रायपुर के डीकेएस हॉस्पिटल को भी आकस्मिक स्थिति और बेहतर इलाज के लिए तैयार रहने को कहा गया है। इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच करने के आदेश दिए हैं। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

              मृतकों के परिजनों को 1 करोड़ मुआवजा दिया जाए- बैज

              प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ और घायलों को 50-50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की है। बैज ने कहा कि इस घटना में 14 मजदूरों की मौत और 34 लोगों के घायल होने की खबर बेहद पीड़ादायक है।

              दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी- श्रम मंत्री

              छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि तत्काल जांच के निर्देश दिए गए हैं। हादसे के लिए जिम्मेदार दोषियों पर श्रम कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

              सक्ती हादसे में PMO ने मुआवजे की घोषणा की है।

              सक्ती हादसे में PMO ने मुआवजे की घोषणा की है।

              सीएम विष्णुदेव साय ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा की।

              सीएम विष्णुदेव साय ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा की।

              हादसे से जुड़ी ये तस्वीरें भी देखिए…

              हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

              हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

              18 घायलों को रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस अस्पताल लाया गया।

              18 घायलों को रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस अस्पताल लाया गया।

              हादसे में मजदूर पूरी तरह झुलस गया है, पहचान जारी है।

              हादसे में मजदूर पूरी तरह झुलस गया है, पहचान जारी है।

              दामाद की मौत की सूचना के बाद उसके ससुर और अन्य परिजन शव लेने यूपी के केवाल से रायगढ़ पहुंचे।

              दामाद की मौत की सूचना के बाद उसके ससुर और अन्य परिजन शव लेने यूपी के केवाल से रायगढ़ पहुंचे।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुशासन तिहार-2026 के लिए राज्य सरकार की व्यापक तैयारी

                              मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलेक्टरों को दिए विस्तृत...

                              Related Articles

                              Popular Categories